फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kavish of Hisar became the topper in HAU entrance exam result

Hisar News: एचएयू की प्रवेश परीक्षा के परिणाम में हिसार के कविश बने टॉपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kavish of Hisar became the topper in HAU entrance exam result
कविश
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए है। बीएससी एग्रीकल्चर चार वर्षीय, बीएससी एग्रीकल्चर छह वर्षीय, बीएससी कम्युनिटी साइंस, बीएफएससी व एमएससी बेसिक साइंस पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि बीएससी एग्रीकल्चर चार वर्षीय पाठ्यक्रम में कविश ने 95 अंक, खुशी ने 90 अंक व जगरीत शर्मा ने 89 अंक हासिल कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बीएससी एग्रीकल्चर छह वर्षीय पाठ्यक्रम में तन्मय ने 95 अंक, जियो ने 92 अंक व तुषार ने 91 अंक हासिल कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बीएससी कम्युनिटी साइंस में प्रिया व ममता ने 88 अंक, रोहित ने 87 अंक व आशी ने 86 अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुलपति ने बताया कि बीएफएससी में रवि प्रकाश ने 78.5 अंक, ज्योति ने 72 अंक और नीतिका ने 70 अंक हासिल कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएससी बेसिक साइंस में मेधावी ने 80 अंक, पार्थ कथूरिया ने 79 अंक जबकि किरण ने 76 अंक प्राप्त करके पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अभ्यार्थी उपरोक्त परीक्षाओं के परिणाम 20 जुलाई को सुबह 10 बजे के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट admissions.hau.ac.in व hau.ac.in पर देख सकते हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed