{"_id":"621bc0d20dc6e51f61176101","slug":"kaliraman-khap-bans-dj-hisar-news-hsr6254287187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीरामण खाप ने लगाया डीजे पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीरामण खाप ने लगाया डीजे पर प्रतिबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। अखिल भारतीय कालीरामण खाप का रविवार को सिसाय स्थित कालीरामण भवन में 7वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। सबसे पहले कालीरामण भवन का उद्घाटन गांव डाटा निवासी बलवंत सिंह कोच ने किया। सम्मेलन में खाप पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने गांव में किसी भी कार्यक्रम में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं, कालीरामण गौत्र से जुड़े अधिकारियों, खिलाड़ियों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खाप के राष्ट्रीय प्रधान महासिंह (सेवानिवृत एसडीओ) और मंच संचालन पूर्व राष्ट्रीय प्रधान वीरेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि बलवंत कोच ने कहा कि आज का दिन उनके लिए सदैव यादगार रहेगा। समाज ने इस शुभ कार्य के लिए जो मौका दिया इसके लिए वह समाज का आभार व्यक्त करते हैं। कालीरामण खाप के राष्ट्रीय प्रधान महासिंह द्वारा इस मौके पर शिक्षा, डीजे संबंधी विभिन्न प्रस्ताव रखे गए। जिनको सर्वसम्मति से पास किया गया। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कालीरामण भवन में लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
खाप के राष्ट्रीय प्रधान ने लोगों विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है। यह एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशे के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक हानि पहुंचने के साथ सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है। साथ ही स्वयं व परिवार की सामाजिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने मृत्युभोज, डीजे, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाओं को त्यागने की अपील की। खाप प्रधान ने कहा कि गोमाता की सेवा करने के मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है। हर एक को अपने घर में एक गाय जरूर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खाप जल संरक्षण, नैतिक शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण, नशा मुक्ति को लेकर गंभीरता से काम करेगी। इस मौके पर खाप के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान सज्जन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय उप-प्रधान रामस्वरूप, कोषाध्यक्ष कैप्टन सूबे सिंह, सुभाष पाढा, पंजाब से सतविंदर, रणबीर नंबरदार, परवेंद्र समालखा, धर्मपाल पाढ़ा, सुखबीर संडवा, अनिल सहलेवाला, डॉ. साधुराम, ईशर सिंह पटियाला, रणबीर सिंह जयपुर, सुरेंद्र चंदाना, एडवोकेट सुरेंद्र कालीरामन, मनदीप सिसाय, रोहित, कैप्टन दलबीर सिंह, मांडी कलां से भीम सिंह व प्रताप सिंह, भीरा सिंह, मीरसिंह, सतबीर डोहका, प्रकाश ऑडिटर मौजूद रहे।