फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jyoti Malhotra father harish Malhotra statement on spy case

Spy Jyoti: ज्योति के पिता के चौंकाने वाले खुलासे, बेटी को लेकर खोले राज, बोले- हमेशा कहती थी दिल्ली जा रही हूं

Mon, 19 May 2025 03:06 PM IST
ANI Hisar Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 May 2025 03:06 PM IST
सार

मेरी बेटी का कोई भी दोस्त कभी हमारे घर नहीं आया। अब मैं भी तंग होने लगा हूं। पुलिस ज्योति को लेकर हमारे घर आई थी और उसके कपड़े ले गई जब पुलिस आई थी तो मैं घर के बाहर था। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Jyoti Malhotra father harish Malhotra statement on spy case
हरीश मल्होत्रा, ज्योति के पिता - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के हिसार से पकड़ी गई पाकिस्तानी जासूस व यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर रोजाना कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ज्योति मल्होत्रा के जासूस होने की जानकारी उसके घर वालों को भी नहीं थी। न ही कभी परिवार के लोगों को उस पर और उसकी हरकतों पर शक हुआ। ज्योति मल्होत्रा के गिरफ्तार होने के बाद एक के बाद एक कई परतें खुल रही हैं। वहीं अब ज्योति के पिता ने भी बेटी को लेकर कई खुलासे किए हैं। हालांकि ज्योति के पिता भी उसके जासूस होने की बात से हक्के-बक्के हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा उस पर कथित तौर पर देश की संवेदनशील जानकारी साझा करने और एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ लगातार संपर्क में रहने के आरोप हैं। इसको लेकर ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


"ज्योति कहती थी कि वह दिल्ली जा रही है"

ज्योति के पिता ने कहा ज्योति मुझे कहती थी कि वह दिल्ली जा रही है। इसके अलावा उसने मुझे कभी कुछ नहीं बताया और ना ही  मेरी बेटी का कोई भी दोस्त कभी हमारे घर में आया। ज्योति के पिता ने कहा बीते कल पुलिस मेरी बेटी को घर लेकर आई थी। पुलिस ज्योति के कपड़े लेकर चली गई। अब मैं भी परेशान हो रहा हूं। मेरी बेटी घर पर भी वीडियो बनाती थी। हरीश मल्होत्रा ने कहा कि पुलिस हमारे घर में करीब 15 मिनट रही और उसके बाद चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 



ज्योति दिल्ली में करती थी 20 हजार की नौकरी

बता दें कि भारत की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने बीते शनिवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने ज्योति को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, ज्योति के पिता ने पहले बताया था  कि मेरा ज्योति की मां से तलाक हो चुका है पिता ने बताया था कि ज्योति इससे पहले दिल्ली में 20 हजार की नौकरी किया करती थी, फिर लॉकडाउन लगा तो हम अपना सारा सामान लेकर यहां आ गए और ये तब से ही वीडियो बनाने लगी। 

फर्नीचर पॉलिश का काम करता था हरिश मल्होत्रा 

ज्योति के पिता कारपेंटर थे। वह फर्नीचर पर पॉलिश का काम करते थे। बुजुर्ग होने के कारण कुछ साल से काम नहीं कर रहे हैं। ज्योति के चाचा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से रिटायर हो चुके हैं। वह अविवाहित होने के कारण अपने भाई व भतीजी ज्योति के साथ रहते हैं। उनकी पेंशन से परिवार का खर्च चलता है।



ये भी पढ़ें: ज्योति की जासूस बनने की कहानी: ISI के जाल में फंसने के पीछे कहीं ये कारण तो नहीं, पापा ने बताई इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed