फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jyoti and Kusum of Hisar selected in Haryana Senior Women Rugby Team

Hisar News: हरियाणा सीनियर महिला रग्बी टीम में हिसार की ज्योति और कुसुम चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Jyoti and Kusum of Hisar selected in Haryana Senior Women Rugby Team
हिसार। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16 और 17 अप्रैल को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर महिला रग्बी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की महिला रग्बी टीम का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया उग्राखेड़ी रग्बी मैदान, पानीपत में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन संपन्न हुई। इस चयन में कुल 12 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली जबकि 3 खिलाड़ियों को विकल्प में रखा गया।
विज्ञापन


पानीपत के गांव जलालपुर की पायल को टीम का कप्तान और तहसील कैंप की ईशा शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में चयनित अन्य खिलाड़ियों में ट्विंकल, अंजली, प्रियंका, सीमा, दीपा (पानीपत से), आरती (भिवानी), अमनप्रीत कौर (कुरुक्षेत्र), प्रीति फोगाट (चरखी दादरी), ज्योति और कुसुम (हिसार) शामिल हैं।
विज्ञापन


वैकल्पिक खिलाड़ियों में करीना (पानीपत), मानसी और मीनाक्षी (जींद) को जगह दी गई है। टीम का मार्गदर्शन कोच अमन मलिक करेंगे, जबकि भामिनी पांडेय टीम की मैनेजर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत रग्बी की अध्यक्ष बबीता सिंह ने टीम को जर्सी और किट प्रदान कर उन्हें बधाई दी। कुरुक्षेत्र रग्बी संघ से एसडीएम चिनार चहल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त नरेंद्र सिंह मोर (सोनीपत रग्बी संघ सचिव), सुधीर (उग्राखेड़ी सरपंच), दीपक मलिक (समाजसेवी), अजय मलिक (पानीपत रग्बी के कोषाध्यक्ष) और विजय मलिक (पानीपत रग्बी सहसचिव) ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed