फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Judge's gaadi in jaam, case on 250 farmers

जज की गाड़ी फंसी, 200 से 250 किसानों पर केस दर्ज

Sat, 22 Aug 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sat, 22 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन

फसलों की विशेष गिरदावरी कर मुआवजे की मांग को लेकर लघु सचिवालय के गेट को किसानों ने बंद कर दिया। जज की गाड़ी गेट पर फंसने के बाद किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


किसानों ने करीब पांच घंटे तक लघु सचिवालय का घेराव कर विरोध जताया। मांग पूरी होने तक आंदोलन चलाने का फैसला लेकर 11 किसान क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन


किसान सभा जिला कमेटी के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर पहुंचे। किसानों ने दोपहर करीब बारह बजे लघु सचिवालय के गेट से अंदर जाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने आग बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद गेट को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट का घेराव कर लिया। करीब डेढ़ बजे जज की गाड़ी गेट पर पहुंची। किसानों ने गाड़ी के लिए रास्ता नहीं छोड़ा। जज की गाड़ी रुकते ही प्रशासनिक अधिकारी वहां पर दौड़े चले आए। एसडीएम अशोक बंसल, तहसीलदार साहब राम, एसएचओ मौक पर पहुंचे।

किसानों से गेट के आगे से हटने की बात कही। जिस पर किसानों ने रास्ता खोलने से इंकार कर दिया। काफी देर बाद जज की गाड़ी को अदालत परिसर के दूसरे रास्ते से निकाला गया।

किसानों ने जज के सामने ऐलान किया कि किसान तो हर रोज परेशान रहता है। उसका दुख-दर्द किसी को दिखाई नहीं देता है। जज साहब! जो सब लोग अनाज से पेट भर रहे हैं वह किसान अपने खून-पसीने से पैदा करता है। गेट बंद किसानों ने नहीं बल्कि पुलिस ने बंद किया है। पुलिस ने अगर कोई जोर आजमाइश की तो किसान अपना हक लिए पीछे नहीं हटेगा।

दोपहर बाद तहसीलदार साहब राम की शिकायत पर करीब 200-250 किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जिसमें सरकारी काम में बाधा डालने, धारा 144 को तोड़ने, अधिकारियों का रास्ता रोकने सहित अन्य मामले में केस दर्ज किया है।

यह बोले
पूर्व विधायक व किसान सभा के राज्य महासचिव हरपाल सिंह ने कहा कि पिछले एक महीने से किसान बीमारियों से खराब फसलों के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

राज्य सरकार की तरफ से कोई कदम न उठाए जाने के चलते किसानों में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ रहा हैं। किसान सभा प्रदेश स्तर की लड़ाई शुरू करेगी।

स्पेशल गिरदावरी होने तक आंदोलन
किसान सभा जिला सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कहा कि आज जिला प्रशासन की तरफ से जिला राजस्व अधिकारी व एसडीएम हिसार ने किसानों को बताया कि विभाग की तरफ से फसल खराबे की प्राथमिक रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी गई है।

किसान सभा ने फैसला किया कि जब तक राज्य सरकार की तरफ से स्पेशल गिरदावरी के आदेश नही दिए जाते किसान आंदोलन जारी रहेगा।

किसान क्रमिक भूख हड़ताल पर
किसानों ने धरना स्थल पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को हिसार तहसील की तरफ से बारुराम मुकलान, सुबेसिंह बूरा, शिशराम फौगाट हरिता, राजबीर हरिता, सुभाष हरिता, सतबीर भाकर चारनौंद, केदारनाथ नंबरदार दाहिमा, प्रताप सिंह दाहिमा, रणजीत सिंह भोजराज, इंद्रराज भोजराज भूख हड़ताल पर बैठे।


इन्होंने किया संबोधित
विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान सभा जिला प्रधान कैप्टन प्रेम प्रकाश ने की। किसानों को किसान सभा के राज्य सह सचिव दयानंद पूनियां, आरसी जग्गा, डॉ. अर्जुन सिंह राणा, बनवारी लाल बिश्नोई, मोलड़ सिंह, निर्मला देवी, सरोज सैनी, कर्म सिंह कंवारी, दयानंद चमारखेड़ा, धर्मपाल सिंघवा, चंदगीराम बरवाला, ओमप्रकाश सिवाच, भूपसिंह बेनीवाल आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed