फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Joint Commissioner will soon be appointed in Hisar to hear GST related complaints

Hisar News: जीएसटी संबंधी शिकायतें सुनने के लिए हिसार में जल्द नियुक्त होंगे ज्वाइंट कमीश्नर अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Joint Commissioner will soon be appointed in Hisar to hear GST related complaints
-बैठक के दौरान मंच पर उप​स्थित हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष राम नारायण यादव व अन्य।
हिसार।
विज्ञापन

हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष राम नारायण यादव एडवोकेट ने कहा कि जल्द ही हिसार में ज्वाइंट कमीश्नर अपील बैठना शुरू करेंगे। यह पद स्वीकृत हो चुका है। अभी प्रदेश सरकार की ओर से इस पर पद नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति के बाद हिसार सर्कल के व्यापारियों, टैक्स बार वकीलों को रोहतक नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार जल्द ही व्यापारियों के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की टैक्स छूट की योजना लाने वाली है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। इस बारे में जीएसटी काउंसिल को पत्र लिखेंगे।

हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष राम नारायण यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में होटल लजीज में हुई। इसमें प्रदेश के 15 जिलों से अधिवक्ता शामिल हुए। इसका आयोजन हरियाणा टैक्स बार हिसार चैप्टर द्वारा किया गया था। बैठक में वैट व जीएसटी से संबंधित अन्य समस्याओं को लेकर भी मंथन किया। बैठक में एडवोकेट राकेश कटारिया व सुभाष जिन्दल ने जीएसटी के व्यावहारिक प्रारूप पर गहन चर्चा करते हुए सदन को संबोधित किया। अधिवक्ताओं को रोजमर्रा की प्रैक्टिस में आने वाली समस्याओं पर विचार मंथन किया गया। अध्यक्ष ने इन समस्याओं के समाधान के प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला बार हिसार के नवनिर्वाचित प्रधान विनय कुमार बिश्नोई व सचिव गौरव बैनीवाल का स्वागत किया गया। कैथल के अधिवक्ता जितेंदर भटनागर को उनके लेखों के लिए सम्मानित किया गया। मंच संचालन महासचिव संजय अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर हिसार टैक्स बार के प्रधान एडवोकेट तरुण गोयल, हांसी टैक्स बार के प्रधान आरपी गर्ग, हिसार टैक्स बार के पूर्व प्रधान दर्शन रहेजा, अधिवक्ता वरुण सिंघल ने प्रतिभागी सदस्यों का धन्यवाद किया। बैठक में राकेश गौतम, सचिन हंस, दीपक कटारिया, भारत भूषण गर्ग, अनिल मित्तल, सुभाष अग्रवाल, सुनील जैन, राजेश गर्ग, राजेश ठक्कर व अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed