{"_id":"69d55a3630348d4f280ce1bf","slug":"jodhpur-hisar-express-cancelled-for-two-days-routes-of-many-trains-changed-hisar-news-c-21-hsr1020-845642-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस दो दिन रद्द, कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस दो दिन रद्द, कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित
विज्ञापन
हिसार। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर-फुलेरा रेलखंड के मेडता रोड स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 पर रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा 14 अप्रैल को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा रतनगढ़-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 15 अप्रैल को हिसार के बजाय रतनगढ़ से संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-रतनगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 24 मई को और ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 25 मई को रद्द रहेगी। कई अन्य रेलसेवाओं में आंशिक रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन किए हैं।
ट्रेन संख्या 14721 जोधपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर के बजाय बीकानेर से चलेगी। जोधपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14722 अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस 23 मई को अबोहर से बीकानेर तक चलेगी। बीकानेर-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 24 मई को हिसार से डेगाना तक चलेगी। डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 24 मई को बाड़मेर से परिवर्तित मार्ग (जोधपुर-फलौदी-लालगढ़-बीकानेर) से चलेगी। फलौदी स्टेशन पर ठहराव होगा। ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 23 मई को बीकानेर-लालगढ़-फलौदी-जोधपुर मार्ग से चलेगी।