{"_id":"64707d77ffb5c1e2690a8945","slug":"jjp-councilor-amit-grover-announced-to-leave-party-in-hisar-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: जजपा पार्षद अमित ग्रोवर ने पार्टी छोड़ने का किया एलान, कहा- नहीं होती किसी बात की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: जजपा पार्षद अमित ग्रोवर ने पार्टी छोड़ने का किया एलान, कहा- नहीं होती किसी बात की सुनवाई
Fri, 26 May 2023 03:05 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 26 May 2023 03:05 PM IST
सार
हिसार सिविल सोसायटी की हुई बैठक में पार्षद अमित ग्रोवर ने शहरवासियों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि उन्हें आगे क्या कदम उठाना चाहिए इस बारे में अपनी राय बताएं। इस दौरान काफी लोगों ने कहा कि अगर पार्टी में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है तो उन्हें पार्टी को छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
पार्षद अमित ग्रोवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में जननायक जनता पार्टी के पार्षद अमित ग्रोवर ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। हालांकि अभी उन्होंने साफ नहीं किया है कि वह कौन सी पार्टी ज्वाइन करेंगे। शहर के जिमखाना क्लब में आयोजित सिविल सोसाइटी की एक बैठक में उन्होंने यह घोषणा की। इस दौरान अमित ग्रोवर ने कहा कि पार्टी में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले दिनों उनसे कम्युनिटी सेंटर भी खाली करवा लिया गया था। इस मुद्दे को उन्होंने पार्टी आलाकमान के सामने भी रखा था लेकिन पार्टी ने उनका कोई साथ नहीं दिया। ग्रोवर ने कहा कि उनके काम भी नहीं हो रहे हैं। ऐसे में पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं बनता।
विज्ञापन
लोगों से मांगे सुझाव
सिविल सोसायटी की हुई बैठक में पार्षद अमित ग्रोवर ने शहरवासियों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि उन्हें आगे क्या कदम उठाना चाहिए इस बारे में अपनी राय बताएं। इस दौरान काफी लोगों ने कहा कि अगर पार्टी में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है तो उन्हें पार्टी को छोड़ देना चाहिए। इस बैठक के खत्म होने के बाद आखिर में अमित ग्रोवर ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
शहर की सरकार में अब जजपा का नहीं एक भी पार्षद
अमित ग्रोवर की इस घोषणा के साथ ही अब शहर की सरकार में एक मनोनीत पार्षद राजपाल मांडू को छोड़कर जजपा का एक भी पार्षद नहीं बचा है। शहर की सरकार में मेयर के अलावा कुल 20 पार्षद चुनकर आए थे। वर्तमान में मेयर के अलावा आधे से ज्यादा पार्षद भाजपा के हैं।
विज्ञापन