फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JE and SDO holidays cancelled, 50 additional employees appointed, flood control room will work 24 hours

Hisar News: जेई व एसडीओ की छुट्टियां रद्द, 50 अतिरिक्त कर्मचारी लगाए, बाढ़ कंट्रोल रूम 24 घंटे करेगा काम

Mon, 10 Jul 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
JE and SDO holidays cancelled, 50 additional employees appointed, flood control room will work 24 hours
हिसार। प्रदेश में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद सोमवार को उपायुक्त उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय परिसर में बाढ़ नियंत्रण उपायों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में विभागाें से बाढ़ नियंत्रण को लेकर तैयार योजना, संसाधन, मशीनरी की उपलब्धता की जानकारी ली। बरसाती नालों के लंबित कार्यों को तत्परता से निपटाने को कहा। जनस्वास्थ्य विभाग ने जेई, एसडीओ की छुट्टियां रद्द कर दी। इसके अलावा 50 अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। बाढ़ कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। वहीं, भारी बारिश के कारण हरिद्धार-बीकानेर व अमृतसर-अजमेर ट्रेन सहित अन्य ट्रेनें रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

बाढ़ संभावित फसल क्षेत्रों में जल निकासी के लिए मोटर, पंप सेट, इंजन व अन्य उपकरण को चालू हालत में रखना एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से परीक्षण करना सुनिश्चित करें ताकि जलभराव की स्थिति में अतिरिक्त पानी की निकासी में इनको प्रयोग में लाया जा सके। जिले के सभी मार्गों के गड्ढ़ों की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि जलभराव की स्थिति में कोई दुर्घटना न हो। बिजली कनेक्शन व अन्य व्यवस्थाएं भी जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएं। बचाव कार्यों से संबंधित उपकरणों जिसमें लाइफ बोट, लाइफ जैकेट, टॉर्च, रस्सी, टेंट एवं राहत सामग्री से संबंधित खरीद की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जलभराव होने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क
जलभराव की स्थिति में जिले मेंं बाढ़ कंट्रोल रूम (नंबर 01662-231137) स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे, सातों दिन 7 सुचारू रूप से चालू रहेगा। सभी उपमंडल अधिकारी को भी जल्द कंट्रोल रूम संबंधी व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए। बचाव कार्यों से संबंधित अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को अधिक तत्परता के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए। किसी भी कार्य में ढिलाई बरतने पर संबंधित विभाग की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त नीरज, एसडीएम नारनौंद विकास यादव, एसडीएम हांसी मोहित महराणा, एसडीएम बरवाला विजया मलिक, जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, सीएमओ डॉ रत्ना भारती, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा, सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के एसई मौजूद रहे।

जनस्वास्थ्य विभाग का दावा : 85 प्रतिशत सीवर-नालों की सफाई पूरी
मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 85 प्रतिशत सीवर और बरसाती नालों की सफाई का काम पूरा किया जा चुका है, मगर हकीकत बारिश आने पर पता चलेगा कि धरातल पर कितना काम हो पाया है। वहीं, मौसम को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के जेई, एसडीओ की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को फोन चालू रखने के लिए बोला गया है। फिलहाल जहाजपुल से मिलगेट तक बरसाती नाला की सफाई का काम चल रहा है। यहां 2200 मीटर लंबे नाले की सफाई की जानी है। अभी तक 700 मीटर तक ही सफाई का काम पूरा हो पाया है। वहीं, लघु सचिवालय डिस्पोजल से एचएयू के पास हिसार मेजर ड्रेन की सफाई का कार्य चल रहा है।
हल्की बारिश ने खोली दावों की पोल
रविवार को हुई बारिश ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की पोल खोल दी है। मुख्य रोड से लेकर कॉलोनियों की गलियों से कई घंटे बाद पानी उतर पाया है। कई गलियों में तो अभी भी बारिश का पानी जमा है। वहीं, बरसाती नालों, डिस्पोजल, सीवर व जीटी की सफाई पर 65 लाख 90 हजार रुपये का बजट है।

जनस्वास्थ्य विभाग के बरसाती नालों स्थिति
- ऑटो मार्केट से बरवाला चुंगी तक एक हजार मीटर लंबा।
- पुरानी सब्जी मंडी चौक से गुलाटी अस्पताल तक 700 मीटर लंबा।
- महाबीर कॉलोनी से चहल पार्क तक डिस्पोजल 200 मीटर लंबा।
- जिला नागरिक अस्पताल से सेक्टर-14 स्थित पंजाबी धर्मशाला तक 600 मीटर लंबा।

- बरवाला बाईपास से लेकर सीआईआरबी तक 6 किलोमीटर लंबा।
- आईजी चौक से लेकर मधुबन पार्क तक 450 मीटर लंबा।

1 से 9 वार्ड में 1700 जीटी की सफाई का दावा
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार वार्ड 1 से वार्ड 9 तक 1700 जीटी की सफाई का काम पूरा किया जा चुका है। अभी 500 जीटी की सफाई का काम लंबित है। वहीं, अभी तक 1300 सीवर की सफाई करवाने का दावा किया जा रहा है। जबकि 12 हजार सीवर हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार जो-जो सीवर भरे हुए हैं, उनकी सफाई करवाई जा रही हैं।

हमारी ओर से बरसाती नालों की सफाई का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अभी जहाजपुल से मिलगेट तक बरसाती नाला की सफाई का काम चल रहा है। इसे भी जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा। - जसबीर सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग


हरिद्धार-बीकानेर व अमृतसर-अजमेर ट्रेनें आज रहेंगी रद्द
हिसार। रेलवे द्वारा सरहिंद-नांगल डेम, चंडीगढ-सानेहवाल, सहारनपुर-अम्बाला एवं अम्बाला-दिल्ली रेल खंडों के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्धार सोमवार को रद्द रही। गाड़ी संख्या 14718, हरिद्धार-बीकानेर मंगलवार को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर और गाड़ी संख्या 19612 अमृतसर-अजमेर ट्रेन मंगलवार को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed