फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jat education institution's election will be on 25 december

जाट शिक्षण संस्था के कॉलेजियम के चुनाव 25 दिसंबर को

Mon, 09 Nov 2020 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Jat education institution's election will be on 25 december
हिसार। जाट शिक्षण संस्था के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। कॉलेजियम के चुनाव 25 दिसंबर को होंगे, जिसमें 14 हजार 908 स्थायी सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव के लिए बीएड कॉलेज कैंपस स्थित प्रबंधन कार्यालय में 28 व 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से 03 बजे के बीच नामांकन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

संस्था के चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए एडवोकेट प्रदीप बाजिया ने शनिवार को चुनाव करवाने की घोषणा की। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जाट शिक्षण संस्था की कार्यकारिणी का कार्यकाल मई माह में पूरा हो गया था। कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोजित नहीं करवाए जा सके थे। चुनाव बीएड एवं लॉ कॉलेज के कैंपस में कराए जाएंगे। कॉलेजियम के चुनाव के बाद 20 जनवरी को प्रबंधन मंडल के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन

अधिकतम 54 वोट का एक कॉलेजियम, कुल 296
चुनाव के लिए 296 कॉलेजियम बनाए गए हैं। प्रत्येक में 44 से 54 सदस्यों को शामिल किया गया है। कॉलेजियम के जो 296 सदस्य चुने जाएंगे, वे 20 जनवरी को होने वाले चुनाव में प्रबंधन मंडल के पदों के लिए सदस्यों का चुनाव करेंगे। इन पदों में प्रधान, उपप्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। प्रबंधन मंडल का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। चुनाव के लिए एडवोकेट अनिल श्योराण और कर्णसिंह दलाल को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा कॉलेजियम चुनाव का शेड्यूल
- 8 नवंबर सदस्यों की सूची जारी।
- 28-29 नवंबर को नामांकन और फिर स्क्रूटनी।
- 02 दिसंबर को उम्मीदवारों की सूची जारी।
- 04 दिसंबर को नाम वापसी
- 07 दिसंबर को फाइनल सूची एवं चुनाव चिह्न जारी होंगे
- 25 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान
- 25 दिसंबर शाम साढ़े 4 बजे मतगणना एवं परिणामों की घोषणा
प्रबंधन मंडल के चुनाव का शेड्यूल
- 26 दिसंबर चयनित कॉलेजियम की सूची जारी होगी
- 01 जनवरी को नामांकन फिर स्क्रूटनी
- 03 जनवरी उम्मीदवारों की सूची जारी होगी
- 05 जनवरी को नाम वापसी
- 07 जनवरी को उम्मीदवारों की फाइनल सूची व चुनाव चिह्न जारी
- 20 जनवरी को सुबह 09 से शाम 04 बजे तक मतदान
- 20 जनवरी को शाम 4 बजे मतगणना और परिणामों की घोषणा
अधिसूचना जारी कर दी है
चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। सभी 14 हजार 908 सदस्यों के आईकार्ड जारी किए हैं, इन्हें प्रबंधन मंडल के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। संस्था के सदस्य हरियाणा के अलावा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व चंडीगढ़ से भी हैं। उन्हें चुनाव के दिन भी आईकार्ड दिए जा सकते हैं।
- एडवोकेट प्रदीप बाजिया, निर्वाचन अधिकारी, जाट शिक्षण संस्था, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed