फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   January rains 35% more than normal, with rain expected in the first two days of February.

Hisar News: नगर निगम के एक्सईएन ने यूट्यूबर समेत तीन पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
January rains 35% more than normal, with rain expected in the first two days of February.
हिसार। नगर निगम के एक्सईएन जयवीर डुडी ने यूट्यूबर विपिन खुराना समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने राजगुरु मार्केट में बन रहे शौचालय की वीडियो बनाई और नगर निगम का पक्ष जाने बिना उसमें गलत जानकारी देकर वायरल कर दी।
विज्ञापन

जयवीर डुडी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि यूट्यूबर विपिन खुराना, हिसार राजगुरु मार्केट आर्गेनाईजेशन के प्रधान अजय और शुभम ने मिलकर द्वेष भावना फैलाने, अपशब्द कहने, इंटरनेट का दुरुपयोग करने और सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नगर निगम का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए समय-समय पर सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय का निर्माण किया जाता है। राजगुरु मार्केट में भी लोगों की मांग पर शौचालय निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच वायरल वीडियो में इन तीनों ने जनता में गलतफहमी फैलाई और सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया। सिटी थाना के थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed