{"_id":"bb3f9a92a4acf2f7aedcb7affe5ef500","slug":"it-filled-the-online-form-at-best-five-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"इससे तो लाइन अच्छी... पांच घंटे में भरा एक फार्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इससे तो लाइन अच्छी... पांच घंटे में भरा एक फार्म
hisar
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा विभाग के स्टूडेंट्स को लाइनों के झंझट से छुटकारा दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के तमाम दावे पहले ही दिन पूरी तरह फेल हो गए। सुबह 9 बजे ही हायर एजुकेशन की वेबसाइट का सर्वर डाउन हो गया। आलम यह रहा कि राजकीय महिला कॉलेज में केवल एक ही आवेदन फार्म कॉलेज प्रशासन की ओर से भरा गया।
विज्ञापन
सैकड़ों छात्राओं को आवेदन भरे बिना ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। छात्राओं ने कहा कि इससे अच्छा तो लाइन में लगकर फार्म जमा करवाना ही था। कम से कम अपने नंबर के आने का समय तो पता चलता रहता था।
विज्ञापन
सुबह 8 बजे सरकारी कॉलेजों में छात्र छात्राओं की भीड़ देखने को मिली। राजगढ़ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स आवेदन करते हैं। जानकारों का मानना है कि करीब 10 से 12 हजार के करीब स्टूडेंट्स इस कॉलेज में आवेदन करते हैं। ऐेसे में पहले दिन महाविद्यालय में आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से फेल नजर आई। न कोई हेल्प डेस्क और न ही कोई आवेदन भरने के लिए कंप्यूटर की व्यवस्था। हर तरह की अव्यवस्था राजकीय कॉलेज में देखने को मिली। शिक्षकों से लेकर अन्य कर्मचारी छात्रों को जवाब देते हुए थक गए। इस कॉलेज में पहले दिन महज 90-95 आवेदन भरे जा सके।
विज्ञापन
सर्वर डाउन बना सरदर्द
किसी भी सरकारी विभाग की ओर से जब भी कोई आवेदन फार्म भरवाने की बात आती है तो उसी दौरान उसका सर्वर डाउन हो जाता है। कुछ ऐसा ही हालत हायर एजुकेशन की वेबसाइट की हुई। सुबह कुछ समय के लिए ओपन होने के बाद सर्वर जवाब दे गया और देर शाम तक सर्वर डाउन रहा। बीए, बीकॉम और बीएसएसी के पहले, दूसरे और तीसरे ईयर के सभी छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना है, लेकिन इस बदहाल व्यवस्था की वजह से काफी दिक्कत हुई।
दावे पांच के, एक भी हेल्प डेस्क नहीं लगाया
राजगढ़ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में करीबन 2 हजार सीटों के लिए एक भी हेल्प डेस्क देखने को नहीं मिला, जबकि रविवार तक कॉलेज प्रशासन दावे कर रहा था कि पांच हेल्प डेस्क छात्रों को जानकारी देने के लिए लगाए जाएंगे। सोमवार को एक भी हेल्प डेस्क नजर नहीं आया। जिसका परिणाम यह रहा कि छात्र कॉलेज परिसर में भटकते नजर आए। आखिरकार हार कर छात्रों ने इंटरनेट कैफे व अन्य फार्म भरने वालों की दरवाजे खटखटाए, परंतु उन्हें वहां भी सर्वर डाउन होने के चलते मायूस होकर लौटना पड़ा।
राजकीय महिला महाविद्यालय में भरा गया बस एक फार्म
राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं के प्रॉस्पेक्टस भरने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, परंतु इसके बाद भी केवल एक ही छात्रा फार्म भर पाई। कंप्यूटर आपरेटर व कंप्यूटर इंचार्ज ने बताया कि सुबह कुछ देर के लिए ही वेबसाइट ओपन हुई थी। उसके बाद से ही सर्वर डाउन है। ऐसे में दोपहर के दो बज गए हैं परंतु अभी तक सर्वर ठीक नहीं हुआ है। उच्चाधिकारियों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि सर्वर को ठीक होने में वक्त लगेगा। यही कारण है कि सोमवार को एक ही फार्म हम भर पाए।
नेट स्पीड को देखते हुए मंगवाए डाटा कार्ड
राजकीय महाविद्यालय में पहले दिन जहां सर्वर की समस्या देखने को मिली और इसके साथ ही इंटरनेट स्पीड के कारण भी कंप्यूटर ऑपरेटरों को परेशान होना पड़ा। इसी के कारण कॉलेज प्रशासन ने पांच नए डाटा कार्ड मंगाए हैं।
मंगलवार से लगवाएंगे हेल्प डेस्क : नंदा
राजकीय कॉलेज प्राचार्य स्नेह नंदा ने बताया कि मंगलवार से नियमित रूप से हेल्प डेस्क लगवा दिए जाएंगे। किन्हीं कारणों से सोमवार को हेल्प डेस्क नहीं लगवा पाए थे। इसके साथ ही सभी छात्रों के आवेदन फार्म भरने का काम शुरू किया गया है और उम्मीद है कि सर्वर प्रॉब्लम नहीं रही तो 30 जून तक सभी छात्र छात्राएं अपने फार्म आसानी से भर लेंगे। कॉलेज नहीं आ पाने वाले छात्र छात्राएं घर बैठे भी फार्म भर सकते हैं।