{"_id":"620bf9972951fd208547006a","slug":"irad-app-will-prove-to-be-effective-in-preventing-accidents-will-plan-to-avoid-jams-lokendra-singh-hisar-news-hsr624407768","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे रोकने में कारगर साबित होगा आईआरएडी एप, जाम से बचने को बनाएंगे प्लान : लोकेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे रोकने में कारगर साबित होगा आईआरएडी एप, जाम से बचने को बनाएंगे प्लान : लोकेंद्र सिंह
विज्ञापन
हिसार। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले लोकेंद्र सिंह कैथल जिले में एसपी के ही पद कार्यरत थे। एसपी ने कहा कि महिला अपराधों का निपटान जल्द से जल्द करवाया जाएगा। महिला अपराधों के मामले में लापरवाही करने वाले कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कैथल की तर्ज पर हिसार में आईआरएडी (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस) एप की मदद से सड़क हादसों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस एप के जरिये घटित सड़क दुर्घटनाओं की सटीक जानकारी, हादसे का कारण, दुर्घटनाग्रस्त लोगों का विवरण, समय, दिन व तारीख के साथ मिलेगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।
एसपी ने कहा कि जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए जल्द ही प्लान तैयार किया जाएगा। जिले में होने वाली क्राइम की घटनाओं का डाटा तैयार किया जाएगा। इसके लिए सभी डीएसपी, एसएचओ सहित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली जाएगी। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से हिसार को अपराध मुक्त करने के लिए प्रभावशाली प्रयास किए जाएंगे। पुलिस को मॉडर्न बना मामलों को तुरंत निपटाने व कोर्ट तक पहुंचा अपराधियों को जल्द सजा दिलवाने का प्रयास रहेगा।
शहर में नहीं चलने दिए जाएंगे हुक्का बार
एसपी ने कहा कि जिले में साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है जिस पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। वह अपनी टीम के साथ अपने अपने एरिया में गश्त करें और कहीं पर कोई अनैतिक गतिविधियां चल रही है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हिसार में लगाए गए सेंट्रल सीसीटीवी कैमरों को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। वहीं ज्यादातर साइबर ठगी के मामले झारखंड, भरतपुर, बिहार एरिया से संचालित किए जाते हैं। इसके लिए लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी।