{"_id":"67acde06e358d8d64b0d366b","slug":"interview-of-students-under-the-earn-while-learning-scheme-today-hisar-news-c-21-hsr1020-564481-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीखते हुए कमाए योजना के तहत विद्यार्थियों के साक्षात्कार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीखते हुए कमाए योजना के तहत विद्यार्थियों के साक्षात्कार आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में ‘सीखते हुए कमाए योजना-2025’ के तहत विभिन्न विभागों से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के साक्षात्कार 13 फरवरी को सुबह 9: 30 बजे लिए जाएंगे। आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों के साक्षात्कार डीन छात्र कल्याण कार्यालय में लिए जाएंगे।
योजना के तहत विभिन्न विभागों से 74 छात्रों का चयन किया गया है, जिनके साक्षात्कार होने हैं। साक्षात्कार में उर्त्तीण होने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में योजना के तहत रोजगार दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने यह सुनिश्चित किया है कि मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित छात्रों को दिसंबर 2025 तक विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यों पर लगाया जाएगा। गौरतलब है कि 27 जनवरी तक विभागों से विद्यार्थियों के आवेदन मांगे गए थे।
इस योजना का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के अनुसार प्रत्येक विभाग से एक विद्यार्थी का चयन किया जाएगा। जिन विभागों में 1000 से अधिक विद्यार्थी हैं, वहां अधिकतम दो छात्रों को यह अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल और छात्रों के लिए बॉयज हॉस्टल से 2-2 विद्यार्थियों का चयन होगा।
विज्ञापन
चयन होने के बाद विद्यार्थियों की ड्यूटी हॉस्टल, आईएमएस पोर्टल, विभागीय कार्यालयों लैब व स्पोर्ट्स विभाग में लगाई जाएगी। चयनित छात्रों को प्रति घंटे 100 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जिससे वे प्रति सप्ताह 600 और अधिकतम 2400 रुपये प्रतिमाह तक कमा सकते हैं।