{"_id":"66870989c8fd19dbb20b2664","slug":"instructions-to-remove-illegal-wires-and-equipment-installed-on-street-light-poles-hisar-news-c-21-hsr1005-414826-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगे अवैध तारों व उपकरण हटवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगे अवैध तारों व उपकरण हटवाने के निर्देश
विज्ञापन
समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई करते उपायुक्त प्रदीप दहिया।
हिसार। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान देव वाटिका हिसार निवासी मनोज कुमार ने स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगी हुई अवैध लोकल केबल व उपकरणों को हटवाने की शिकायत दी। इस पर उपायुक्त ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि आमजन समाधान शिविर की पहल की सराहना कर रहा है। इन शिविर में अधिकारियों के एक स्थान पर मौजूद रहने से उनकी समस्याओं का मौके पर ही कम समय में समाधान हो रहा है।
गली के बीच में लगा बिजली का पोल
टावर एन्कलेव निवासी सुनील कुमार ने गली के बीच स्थापित बिजली पोल बारे शिकायत दी। इस पर उपायुक्त ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्शन को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव सरसौद निवासी जगबीर ने पक्के रास्ते के बीच आने वाले खाल को हटवाने बारे शिकायत दी। उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि मामले की गहनता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ग्राम पंचायत धिकताना, ठसका, जुगलान से आए ग्रामीणों ने कहा कि जुगलान से ठसका बनने वाले लिंक मार्ग पर कुछ मोड़ आ रहे हैं, जिस कारण जान माल के नुकसान के खतरा रहता है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि मौके पर जाकर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
परिवार पहचान पत्र दर्शाई गलत आय
गांव मिंगनी खेड़ा निवासी प्रेम कुमार ने कहा कि उनके माता-पिता राजस्थान शिफ्ट हो गए हैं। मगर वह यहीं गांव मिंगनीखेड़ा में रहहा है। उसे बीसी-ए एवं ओबीसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता है, लेकिन सर्टिफिकेट बनवाने के लिए माता-पिता की परिवार पहचान आईडी मांगी जा रही है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता का उचित समाधान किया जाए। शिविर पहुंचे विनोद कुमार ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में उनका व्यवसाय एवं आय गलत दर्शाई गई है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी सतीश कुमार ने पेंशन ग्रेड ठीक करवाने बारे शिकायत दी। इस पर उपायुक्त ने जीएम रोडवेज को निर्देश दिए कि कर्मचारी के मामले को गंभीरता से लेकर समाधान किया जाए।