फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Instructions to reach the scene of the incident without delay in case of an emergency.

Hisar News: आपात स्थिति में बिना देरी घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश

Thu, 27 Aug 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 27 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Instructions to reach the scene of the incident without delay in case of an emergency.
हांसी। पुलिस ने आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) इंचार्जों को आपात स्थितियों में स्वर्णिम घंटे के महत्व की जानकारी देते हुए समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, भारतीय पुलिस सेवा के मार्गदर्शन में त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी अक्षय कुमार ने ईआरवी इंचार्जों के साथ बैठक कर उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाओं की त्वरित प्रतिक्रिया से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने ईआरवी कर्मियों को सूचना मिलते ही बिना अनावश्यक देरी के घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही आपातकालीन फोन कॉल प्राप्त होने पर टीम को तत्काल सक्रिय करने और घटनास्थल तक पहुंचने के लिए सबसे उपयुक्त मार्ग का उपयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता और समन्वय पर जोर :
अक्षय कुमार ने निर्देश दिए कि घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के बाद आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाए। जरूरत के अनुसार संबंधित अधिकारियों और अन्य आपातकालीन सेवाओं से समन्वय स्थापित किया जाए। बैठक में हरियाणा-112/ईआरएसएस और 112 इंडिया मोबाइल एप के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में समय पर की गई कार्रवाई कई बार बेहद महत्वपूर्ण साबित होती है। इसलिए ईआरवी कर्मियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed