फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Inspector filed a case against the Defense Ministry employee under SC-ST Act.

Hisar News: इंस्पेक्टर ने रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी के खिलाफ दर्ज करवाया एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

Tue, 12 Sep 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 12 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Inspector filed a case against the Defense Ministry employee under SC-ST Act.
हांसी। रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी मनीष द्वारा हांसी के साइबर थाना प्रभारी विजय तंवर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाने के मामले में अब इंस्पेक्टर विजय तंवर ने भी मनीष के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। विजय तंवर का कहना है कि मनीष के खिलाफ बास थाना में आर्म्स एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। जिसे हांसी पुलिस द्वारा आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साइबर थाना प्रभारी विजय तंवर ने बताया कि 8 सितंबर को सीएम ड्यूटी करने के बाद करीब सायं साढ़े तीन बजे जब वह बस स्टैंड के समीप लॉज में अपने आवास में पहुंचे तो वह वर्दी में थे। वहां एक कमरे में कुछ व्यक्ति बैठे हुए थे। उन लोगों ने उन्हें आवाज लगाई और आपस में उनके बारे में जातिसूचक शब्द कहने लगे। जब विजय ने देखा तो वहां चार व्यक्ति थे। जिनमें से दो को वह पहचानते हैं। एक का नाम भिवानी के ढाणा रिवासा निवासी मनीष व दूसरा गुरुग्राम निवासी सत्यव्रत था। विजय तंवर का आरोप है कि उन लोगों ने जाति सूचक शब्द व गालियां निकाली और कहा कि अब देख तुझे हम कैसे घसीटते हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। तब वह चुपचाप अपने कमरे में चले गए। शिकायत में उन्होंने कहा कि वह तब से ही मानसिक रूप से प्रताड़ित व बेइज्जती महसूस कर रहे हैं। मनीष के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना बास में मामला दर्ज है। उसके बावजूद भी हांसी पुलिस के द्वारा आज तक उसको गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने विजय तंवर की शिकायत पर मनीष, उसके मामा सत्यव्रत व दो अन्य के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन



केस को गुमराह करने के लिए यह सब किया जा रहा है। इस मामले में हम फिर से सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे और वहां सीबीआई से जांच की मांग करेंगे। 6 सितंबर को भी जब मेरा भांजा मनीष एडीजीपी के कार्यालय से घर लौटा था तो घर पर एक युवक धमकी देने के लिए आया था। युवक ने धमकी देकर कहा था कि मामला वापस ले लो। तब तोशाम पुलिस में उस युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।- सत्यव्रत पूनिया, पीड़ित मनीष के मामा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed