{"_id":"6a8e65acf5eab8b09309486f","slug":"inld-leader-abhay-chautala-will-address-party-workers-in-nalwa-assembly-constituency-in-hisar-today-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला: कांग्रेस को कमजोर कर भाजपा को मजबूत करने का आरोप, पूर्व सीएम पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला: कांग्रेस को कमजोर कर भाजपा को मजबूत करने का आरोप, पूर्व सीएम पर निशाना
Wed, 26 Aug 2026 09:33 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 26 Aug 2026 09:33 AM IST
सार
अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इसके विपरीत, इंडियन नेशनल लोकदल विपक्ष की भूमिका निभाकर लोगों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
अभय चौटाला।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र पर कांग्रेस को कमजोर कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करने का गंभीर आरोप लगाया है। अभय चौटाला ने कहा कि हुड्डा भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और जनता के साथ धोखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
हुड्डा पर 'बहरूपिया' होने का आरोप: चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को "बहरूपिया" करार देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी और एफआईआर के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई, क्योंकि उन्होंने भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उनके अनुसार, हुड्डा अब पूरी तरह से भाजपा के एजेंट बन गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की विफलता और इनेलो की भूमिका
अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इसके विपरीत, इंडियन नेशनल लोकदल विपक्ष की भूमिका निभाकर लोगों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन