{"_id":"6a359a69b140d164db028724","slug":"information-provided-on-modern-agricultural-techniques-hisar-news-c-21-hsr1020-894337-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी
Sat, 20 Jun 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। बागवानी विभाग की ओर से वार्ड 7 में शुक्रवार को किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उद्यान विकास अधिकारी डॉ. चांद कम्बोज ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रसायन मुक्त खेती से भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। इससे खेती की लागत में कमी आती है तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त होने से किसानों की आय में स्थायी बढ़ोतरी संभव होती है।
उन्होंने किसानों को पॉली हाउस में सब्जियों की खेती, मशरूम उत्पादन तथा बेल वाली सब्जियों की उन्नत खेती अपनाने की सलाह दी। साथ ही बताया कि पॉली हाउस स्थापित करने वाले किसानों को सरकार की ओर से आकर्षक अनुदान भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
शिविर में किसानों को बागवानी विविधिकरण, हरियाणा मधुमक्खी पालन योजना, भावांतर और किसान उत्पादक समूह फसल विकास कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर चाननमल, संदीप, सुमेर, प्रगतिशील किसान बलवान, सुरेंद्र, मंदीप, हरिसिंह, दिलबाग, एफएम राजरूप, रोहतास किसान उपस्थित रहे।