{"_id":"69124824efc8f05294065d16","slug":"information-about-banking-system-given-in-farmers-fair-hisar-news-c-21-hsr1005-747961-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसान मेले में बैंकिंग प्रणाली की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसान मेले में बैंकिंग प्रणाली की दी जानकारी
विज्ञापन
हिसार। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से किसान पखवाड़े के 8वें संस्करण के तहत सोमवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मेला ग्राउंड में मेगा किसान मेले का आयोजन किया। मेले में आए किसानों ने बैंकिंग प्रणाली का समूची जानकारी ली।
हिसार क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख अंजनी कुमार सिंह चौहान ने बताया कि मेले का शुभारंभ लुवास) के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा, बैंक के मुख्य महाप्रबन्धक इंद्र मोहन सिंह ने किया। कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि मेले में आए किसानों को बैंक संबंधी भरपूर जानकारी मिली है, जो भविष्य में उनके काम आएगी।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों को बैंकिंग सेवाओं, कृषि ऋण योजनाओं, सरकारी सब्सिडी योजनाओं और आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी देना रहा।
विज्ञापन
इसमें किसानों को डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान बैंक के मुख्य महाप्रबन्धक इंद्र मोहन सिंह एवं महाप्रबंधक सभऐक सिंह ने किसान रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो गांव-गांव जाकर किसानों को बैंकिंग कार्यप्रणाली के बारे में बताएगी।