{"_id":"67c89c2adfd6ff8b3a048b17","slug":"increasing-the-confidence-of-women-hisar-news-c-21-hsr1005-579353-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पति की प्रताड़ना से तंग महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा रहा सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पति की प्रताड़ना से तंग महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा रहा सुकून
Thu, 06 Mar 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में इन दिनों घरेलू विवाद लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में महिलाएं आत्महत्या का प्रयास तक कर चुकी हैं। बीते एक माह में घरेलू हिंसा के 9 मामले सामने आ चुके हैं। मदद के लिए महिलाएं सुकून केंद्र पहुंच रहीं हैं।
हांसी उपमंडल की एक महिला ने बताया कि उसका पति मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। रात के समय नशा कर पत्नी और बच्चों पर पेशाब करता था। यही नहीं बच्चों के हाथ में शराब का गिलास देकर फोटो खींचता था। पति के दुर्व्यवहार से परेशान होकर महिला जिला नागरिक अस्पताल के सुकून केंद्र में पहुंची। यहां सुकून केंद्र ने महिला के पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और बच्चे के साथ किए दुर्व्यवहार की शिकायत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से की। इसके अलावा केंद्र में महिला व बच्चों की काउंसलिंग कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।
सुकून केंद्र की हिसार नोडल ऑफिसर डॉ. रीना जैन ने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध से परेशान महिलाओं की सहायता एवं सुरक्षा के लिए सुकून केंद्र में कार्यरत काउंसलर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके तहत पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना, अपने अधिकारों के बारे में जानकारी देना, चिकित्सीय जांच उपलब्ध करवाना, पुलिस को शिकायत करने बारे में जानकारी देना, मुक्त कानूनी सलाह दिलवाना आदि सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित
हिसार की एक कॉलोनी की रहने वाली 40 वर्षीय महिला के पति के देहांत के बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे, ताकि वह बच्चों के साथ घर छोड़कर चली जाए और प्रॉपर्टी देवर को मिल जाए। लेकिन महिला ने हार नहीं मानी और ससुराल में ही स्वरोजगार शुरू किया। यह देख देवर ने उसके कार्य में बाधा डालना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर महिला सहायता के लिए सुकून केंद्र में आई। जहां उसकी काउंसलिंग की गई। समस्या समाधान के लिए महिला थाना हिसार को शिकायत दर्ज करवाई गई। इसके बाद महिला की समस्या का समाधान हुआ और अब वह महिला अपने बच्चों का सही तरह से पालन पोषण कर रही है।
शेयर बाजार की हार का गुस्सा पत्नी पर उतारा
जिला हिसार के एक सेक्टर में रहने वाली 33 वर्षीय महिला का पति शेयर बाजार में रुपये लगाता था। जब वह शेयर बाजार में हार जाता तो वह नशे का सेवन कर हार का गुस्सा पत्नी के साथ मारपीट कर निकलता था। इससे महिला बहुत परेशान हो चुकी थी। एक दिन वह सहायता के लिए सुकून केंद्र पहुंची, जहां काउंसलिंग के साथ उसका उपचार करवाया गया। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पति का मनोचिकित्सक से उपचार करवाने के सलाह प्रदान की गई।
पिछले तीन माह में सुकून में आए मामलों का ब्योरा
माह-घरेलू हिंसा-यौन हिंसा-गर्भधारण-जहर का सेवन-कुल
दिसंबर 2024-07-04-03-00-14
जनवरी 2025-04-08-01-00-20
फरवरी 2025-09-03-01-01-16