फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Increased trend for admission in model culture schools, education will be done through English medium in nominal fees

मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले के लिए बढ़ा रुझान, नाममात्र फीस में अंग्रेजी माध्यम से होगी पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Increased trend for admission in model culture schools, education will be done through English medium in nominal fees
हिसार। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में दाखिला लेकर विद्यार्थी नाम मात्र फीस में ही अंग्रेजी माध्यम से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। जिले में स्थित 13 राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। मंगलवार को आवेदन जमा करवाने का पहला दिन था। पहले दिन ही आवेदन जमा करवाने वाले विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। विभाग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 25 अप्रैल तक आवेदन जमा होंगे। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में पहली से 5वीं कक्षा तक सिर्फ 500 रुपये दाखिला फीस है व मासिक फीस सिर्फ 200 से 250 रुपये हैं। ऐसे ही 6वीं से 12वीं कक्षा की दाखिला फीस 1000 रुपये है व मासिक फीस 400 से 500 रुपये है। वहीं, दूसरी ओर प्राइवेट स्कूलों में पहली से 5वीं कक्षा के छात्र की दाखिला फीस 1 हजार से लेकर 5 हजार तक ले ली जाती है। प्राइवेट स्कूलों में बड़ी कक्षाओं का सालाना पैकेज एक लाख से भी ज्यादा का है। इसके साथ ही किताबों का खर्चा अलग से है।
विज्ञापन

- मॉडल संस्कृति स्कूलों में सीबीएसई पैट्रन लागू करने से अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का इन सरकारी स्कूलों की तरफ रुझान बढ़ा है। इसका मुख्य कारण है कम खर्चे में अच्छी पढ़ाई होना। मॉडल संस्कृति विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर सीटों का निर्धारण किया जाएगा। आदेशानुुसार उपलब्ध सीटों पर ही दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

- विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के मद्देनजर कक्षा पहली, छठी, नौवीं तथा ग्यारहवीं कक्षा में अंग्रेजी माध्यम में ही दाखिले किए जाएंगे। अन्य कक्षाओं में दाखिले खाली सीटें होने की स्थिति में ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इस तरह निर्धारित होंगी सीटें -
- कक्षा पहली से पांचवीं में अधिकतम 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, छठी से आठवीं में 35 विद्यार्थी अधिकतम प्रति सेक्शन और कक्षा नौवीं से बारहवीं में 40 विद्यार्थी अधिकतम प्रति सेक्शन निर्धारित की गई है।
-----
बॉक्स...
जिले में यहां-यहां हैं राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय -
जिले में 12 राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें जहाजपुल स्थित सरकारी स्कूल, आर्यनगर, नलवा, कुलेरी, मंडी आदमपुर, कोहली, बरवाला में नहर कोठी के पास बना सरकारी स्कूल, उकलाना मंडी, बास क्षेत्र में माडल संस्कृति स्कूल है।

-----
यह लगेगी दाखिला फीस -
पहली से पांचवीं तक के दाखिले - 500 रुपये।
6वीं से 12वीं के दाखिले - 1000 रुपये।
-----
मासिक फीस -
पहली से तीसरी की मासिक फीस - 200 रुपये।
4वीं व 5वीं की मासिक फीस - 250 रुपये।
6 वीं से 8वीं की मासिक फीस - 300 रुपये।
9वीं से 10वीं की मासिक फीस - 400 रुपये।
11वीं व 12वीं कक्षा की मासिक फीस - 500 रुपये।
-
आज से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। सीबीएसई पैटर्न होने के बाद दाखिले के लिए काफी संख्या में छात्र आ रहे हैं।
- कृष्ण कुमार वर्मा, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहाजपुल हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed