फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the women's badminton quarter-finals, Maharashtra Discom defeated MP Power 2-1.

Hisar News: बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में महाराष्ट्र डिस्कॉम ने एमपी पावर को 2-1 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
In the women's badminton quarter-finals, Maharashtra Discom defeated MP Power 2-1.
विद्युत नगर में बैडमिंटन प्रतियोगिता में शॉर्ट लगाते खिलाड़ी। 
हिसार। विद्युत नगर स्थित खेल प्रांगण में बुधवार से ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल बोर्ड की 47वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। मेजबानी हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप कर रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर विजेंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
विज्ञापन

महिलाओं के प्री क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को 2-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र डिस्कॉम ने एमपी पावर को 2-1 से, राजस्थान विद्युत निगम ने यूपी स्टेट को 2-0 से और गुजरात ऊर्जा विकास निगम ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन

विजेंदर ने कहा कि बैडमिंटन ऐसा खेल है, जो शारीरिक कौशल और तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि आपसी सहयोग और सीखने की भावना के साथ टीमवर्क को बढ़ावा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद खिलाड़ियों का मार्च पास्ट सुनील शास्त्री ने करवाया और कार्यकारी अभियंता इंजीनियर उर्मिला ने खेल भावना की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, मुंबई, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना से लगभग 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक गर्ग होंगे। वहीं, हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन और ओलंपिक एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी तथा निगम के खेल अधिकारी रविंदर पानू ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर निगम के मुख्य अभियंता प्रशासन रजनीश गर्ग, अधीक्षक अभियंता एफआर नकवी, एसएस राय, बिजेंद्र सिंह, सीएओ विजय गुप्ता, कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह जाखड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पुरुष वर्ग के परिणाम
गुजरात ऊर्जा विकास निगम ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन को 3-1 से हराया। महाराष्ट्र डिस्कॉम ने राजस्थान विद्युत निगम को 3-1 से, तेलंगाना स्टेट पावर जनरेशन ने बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी को 3-1 से और टाटा पावर ने एमपी पावर को 3-2 से पराजित किया। वहीं, हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप ने महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी को 3-2 से मात दी।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी
हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप के जनरल सेक्रेटरी और बैडमिंटन नर्सरी के कोच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नर्सरी में खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इनमें अर्जुन अवार्ड विजेता रोहित भाकर, पैरा एशियाड मैडलिस्ट राजकुमार, सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैडलिस्ट नवदीप सिंह, भारतीय जूनियर एशियन कोच सुरेंद्र व वीरेंद्र बंधु और मोहम्मद सलीम शामिल हैं।

बिजली राष्ट्र निर्माण का आधार : इंजीनियर विनिता
आयोजक समिति की ओर से पहुंचीं इंजीनियर विनिता सिंह ने कहा कि जिस धैर्य और उत्साह से खेल खेले जाते हैं, यदि वही कार्यस्थल पर अपनाया जाए तो बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण जैसे कठिन कार्यों को भी बेहतर ढंग से किया जा सकता है। राष्ट्र के विकास में बिजली का अहम योगदान है और उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति देने के लिए निगम के कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी लगन से काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed