फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the Jan Samvad programme, the Chief Minister gave instructions to the Municipal Commissioner to conduct a survey of the colonies and send the report

Hisar News: मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में निगमायुक्त को कॉलोनियों का सर्वे करवाकर रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
In the Jan Samvad programme, the Chief Minister gave instructions to the Municipal Commissioner to conduct a survey of the colonies and send the report
हिसार।
विज्ञापन

एचएयू में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम मनोहरलाल ने कहा कि शहरी एरिया में नियमित हो चुकी कॉलोनियाें के बीच में बचे अवैध टुकड़ाें का सर्वे कर वैध के दायरे में लाया जाएगा। ऐसे सभी टुकड़ों की पहचान कर उनकी रिपोर्ट भेजो। इस पर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि 117 काॅलोनियों व पैच का सर्वे के लिए टेंडर किया हुआ है। सर्वे के बाद पूरी रिपोर्ट मुख्यालय भेज देंगे।
निगमायुक्त से कहा-दुनियाभर का स्टाफ है, फिर भी छोटे-छोटे काम खुद नहीं करते
मुख्यमंत्री ने निगम आयुक्त से कहा कि छोटे-छोटे काम खुद नहीं कर सकते। क्या आप लोगों में क्षमता नहीं है। दुनिया भर का स्टाफ रखा है, वह क्या करता है। इसके लिए टेंडर करेंगे फिर कोई कंपनी आएगी फिर वह घालमेल कर जाएगी। इसमें दो साल निकल जाएंगे। मुझे पता है पूरी काॅलोनी को अप्रूव कर देते हैं। इसके अंदर कुछ हिस्सों को छोड़ देते हैं। एक कर्मचारी जाए वहां की फोटो खींच लाए उसकी डिटेल बनाकर भेज दो। डीसी तय करेंगे कि टेंडर करना है या नहीं। पैसा मुफ्त का नहीं जो ऐसे ही किसी को दे देंगे। डीसी मुझे तीन दिन में रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन


गोल्ड सुक मामले में एसपी करेंगे जांच
गोल्ड सुक के दुकानदारों ने सीएम के समक्ष अपनी दुकानों की पजेशन दिलाने की मांग उठाई। शिकायतकर्ता ने कहा कि 10 साल बाद भी उन्हें दुकान नहीं मिल रही। बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज हाेने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। इस मामले में भिवानी क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। सीएम ने एसपी मोहित हांडा को इस बारे में जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन डिपो में गड़बड़ की जांच एसीबी करेगी
जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष दिव्यांग नागरिकों ने जिला में कुछ राशन डिपो पर गड़बड़ की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने राशन डिपो पर फर्जी राशन कार्ड बनवाकर राशन लेने सहित अन्य शिकायतों की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो को करने के आदेश दिए।

दो सड़कों के लिए 45 करोड़ मंजूर
मुख्यमंत्री ने कहा 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हिसार से खानक, 8 करोड़ की लागत से बनने वाली हिसार से बालसमंद रोड के लिए मंजूरी दे दी है। 26 करोड़ रुपये की लागत की 14 सड़कों के टेंडर पहले ही हो चुके है। जिन पर जल्दी काम शुरू हो जाएगा।

77566 ने बनवाए आयुष्मान कार्ड

सीएम ने आंकड़े रखते हुए कहा कि हिसार विधानसभा में 77566 आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं। इनमें से 868 कार्डधारकों ने 2 करोड़ 74 लाख राशि का इलाज करवाकर योजना का लाभ उठाया है। दयालु योजना के तहत 75 करोड़ रुपये की राशि वित्तीय सहायता के रूप में उपलब्ध करवाई गई है।
सीएम साहब, महंगी पड़ रही बिजली
पीएलए प्रधान सतपाल ठाकुर ने सीएम के समक्ष समस्या उठाते कहा कि पानी के बिल छह महीने में आते हैं। जिस कारण लोगों को महंगे रेट चुकाने पड़ते हैं। बिजली के बिल भी दो महीने की बजाए 70 से 80 दिन में आते हैं। जिस कारण अधिक महंगी यूनिट के हिसाब से पैसा चुकाना पड़ रहा है। एक यूनिट बिजली के लिए 12 रुपये देने को मजबूर होना पड़ा रहा है। सीएम ने कहा दोनों बिल दो, जांच कराएंगे।

जनसंवाद कार्यक्रम में ये मुद्दे भी उठे
सैनीपुरा निवासी मुकेश सैनी ने बारिश के पानी की निकासी का प्रावधान न होने की शिकायत उठाई।
बलबीर सिंह ने भगवान वाल्मीकि शिक्षा समिति के छात्रावास की फाइल तीन साल से अटकी होने की शिकायत रखी।
सातरोड़ निवासी सुधन फौजी ने 48 साल बाद भी प्लाटों की रजिस्ट्री न मिलने की शिकायत रखी।
आदमपुर निवासी सुंदरलाल ने सोसायटी के प्लाटों को हड़पने के बारे में शिकायत रखी।
सेक्टर 14 निवासी सिद्धार्थ ने सरचार्ज योजना में पैसा भरने के बाद भी राहत न मिलने की शिकायत दी।
मोहन सिंह ने फैमिली आईडी में आय कम न करने की शिकायत दी।

राजीव गांधी का नाम लेकर कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष
सीएम ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके दस साल के काम से ज्यादा हमने 9 साल में किए। उनसे आधे पैसे में किए। राजीव गांधी कहते थे हम एक रुपया भेजते हैं तो 15 पैसे लाभार्थी तक पहुंचते हैं। हम एक रुपया भेजते हैं तो एक रुपया ही पहुंच रहा है। विकास कार्याें के टेंडर एक करोड़ से दो करोड़ के हो जाते थे। हमने रोक लगाई है, ऐसे टेंडरों की जांच करा रहे हैं। दो दोषी मिला उस पर कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed