फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the first Adarsh ??village of Hisar, heaps of garbage and dung on the state highway, dirty water johad, darkness in the streets

हिसार के पहले आदर्श ग्राम में स्टेट हाईवे पर ही कचरे-गोबर के ढेर, गंदे पानी के जोहड़, गलियों में अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
In the first Adarsh ??village of Hisar, heaps of garbage and dung on the state highway, dirty water johad, darkness in the streets
सांसद आदर्श गांव भिवानी रोहिल्ला में टूटा पड़ा ग्राम गौरव विकास पट्ट - फोटो : Hisar
सुरेंद्र दलाल
विज्ञापन

हिसार। जिले के पहले सांसद आदर्श ग्राम भिवानी रोहिल्ला में प्रवेश करते ही आपको हिसार-भादरा स्टेट हाईवे पर दोनों ओर कचरे और गोबर के ढेर दिखेंगे। छोटे से इस गांव में कचरा निपटान की व्यवस्था नहीं है। गंदे पानी के जोहड़ बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। आरोही मॉडल स्कूल के सामने बस स्टॉप पर बसें नहीं रुकती। बस अड्डे पर बस क्यू शेल्टर नहीं है। गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। खेल स्टेडियम के शौचालय में पानी तक नहीं। सांसद दुष्यंत चौटाला ने वर्ष 2016 में इस गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए चयनित किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में सांसद आदर्श ग्राम योजना का एलान किया था, जिसमें तात्कालिक सांसद दुष्यंत चौटाला हिसार लोकसभा से पहले भिवानी रोहिल्ला गांव को इस योजना के लिए चुना। इस गांव को चुनने के पीछे बड़ा कारण गांव की निर्विरोध चुनी गई महिला पंचायत थी। गांव को प्रदेश सरकार की स्टार पंचायत योजना के तहत थ्री स्टार अवॉर्ड भी मिला। करीब 3600 की आबादी वाले इस गांव में जनवरी 2017 में दुष्यंत चौटाला प्रशासनिक अधिकारियों के दल को लेकर गांव पहुंचे थे। गांव की चौपाल पर बैठ कर लोगों से बातचीत करते हुए विकास योजनाओं का खाका तैयार किया था। 45 कार्यों की एक सूची तैयार की गई थी। इसमें गांव की महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों, युवाओं के लिए 22 जागरूकता शिविर लगाए गए। विकास कार्यों की सूची में 23 काम तय किए गए। इस योजना के लिए अलग से कोई बजट तय नहीं होता। सरकार की चल रही योजनाओं के तहत ही विकास कार्य कराए जाते हैं।
विज्ञापन

खेल में भी आगे हैं बेटियां
गांव के स्टेडियम में अभ्यास कर रही खिलाड़ी ज्योति, मौसम, रेनू, सुमन ने बताया कि वह नेशनल लेवल तक खेल चुकी हैं। स्टेडियम में पीने का पानी, बिजली, सफाई, शौचालय में पानी तक नहीं है। कोच, खेल सामान भी उपलब्ध नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम आज भी अधूरे...
- गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करना
- गांव में व्यायामशाला का निर्माण करना
- गांव के स्कूल में कुश्ती मेट उपलब्ध कराना
- गांव के स्कूल में शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, एथलेटिक्स के उपलब्ध कराना
- गांव में बीज केंद्र स्थापित कराना
- पेयजल के लिए गांव में ट्यूबवेल लगाना
- गांव में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराना
- सुंडावास रोड से सीसवाला मोड तक कंकरीट का रोड बनाना
- दस एकड़ लंबा नाला बनाना
- दस एकड़ लंबाई का नाला निर्माण कराना
- बासड़ा माइनर पर 50 एकड़ लंबा नाला निर्माण
- सरसाना माइनर पर 16 एकड़ लंबा नाला निर्माण कराना
- सरसाना माइनर पर मोघा नंबर 59000 आर पर 10 एकड़ लंबा नाला निर्माण
- सरसाना माइनर पर 4 एकड़ लंबाई का नाला निर्माण करना
-सरसाना माइनर मोघा पर दस एकड़ लंबा नाला निर्माण
- सरसाना माइनर पर 8 एल के पास दस एकड़ लंबा नाला निर्माण करना
- गांव में स्कूल रोड पर फिरनी का निर्माण करना
यह काम हुए पूरे
- गांव से लेकर हिसार-भादरा रोड तक ब्लाक की सड़क का निर्माण
- गांव के लिए स्वतंत्र पेयजल आपूर्ति
- गांव में जलघर का निर्माण कराना
- गांव में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण
- भिवानी रोहिल्ला से सुंडावास रोड तक ब्लाक की सड़क बनाना
- सुंडावास रोड तक इंटर लाकिंग टायल से सड़क निर्माण
सांसद ने नए बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा की थी। आज तक बस स्टैंड नहीं बना। यात्री दुकानों के आगे बनी टीन शेड के नीचे बैठते हैं। आरोही स्कूल के सामने बस स्टाप पर बस नहीं रोकी जाती। - सुरेंद्र, फोटोग्राफर
जोहड़ की कई वर्षो से सफाई नहीं हो पाई है। जोहड़ का गंदा पानी बदबू मारता है। सभी जोहड़ और तालाब के पानी को निकलवाकर दोबारा पानी डाला जाना चाहिए। गलियों में सफाई कम होती है।- राजपाल, ग्रामीण
पेयजल की मुख्य समस्या है। अधिकतर ग्रामीण खरीदकर पानी पीते हैं। चार से पांच दिन में एक बार पानी आता है।इसका उचित समाधान होना चाहिए। गांव में कचरा डालने के लिए कोई स्थान तय होना चाहिए। - भरत सिंह, ग्रामीण
गांव में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। महिला पंचायत वाले गांव में रात के समय गलियों में अंधेरा रहता है। गांव में छात्राओं के लिए महाविद्यालय, आईटीआई होनी चाहिए। खेल सुविधाओं में विस्तार होना चाहिए। - सुनील, ग्रामीण
आरोही मॉडल स्कूल के सामने रोडवेज जीएम ने बस स्टॉप बनवाया था। कुछ दिन ही यहां बसें रुकी। विद्यार्थियों को करीब एक किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ता है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
- रविंद्र कुमार, ग्रामीण
गांव की नहर से कुछ लोग टैंकर से पानी भर ले जाते हैं। इस पर रोक होनी चाहिए। डीसी आए तो 50 गज के एक रोड़ के लिए अनुरोध किया था, आज तक नहीं बना। - घनश्याम, ग्रामीण
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अधिकारियों ने उतने काम नहीं होने दिए। सांसद ने पुस्तकालय के लिए पैसा दिया। स्कूल का रास्ता पक्का कराया। दो अन्य रास्तों का निर्माण हुआ। हमारे अधिकतर बड़े कामों को मूर्त रूप न दिए जाने या विवाद बताकर अधिकारियों ने खारिज करा दिया। - आशा देवी, सरपंच

भिवानी रोहिल्ला को पहले आदर्श ग्राम योजना के तहत चुना था। जिस पर करीब 7 से 8 करोड़ रुपये के काम कराए गए। लोगों को जागरूक करने उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को गांव में लेकर पहुंचे थे, अगर कुछ काम बचे होंगे तो उन्हें भी पूरा कराएंगे। - दुष्यंत चौटाला, पूर्व सांसद, हिसार

सांसद आदर्श गांव भिवानी रोहिल्ला में स्टेट हाइवे पर लगे कचरे के ढेर

सांसद आदर्श गांव भिवानी रोहिल्ला में स्टेट हाइवे पर लगे कचरे के ढेर- फोटो : Hisar

सांसद आदर्श गांव भिवानी रोहिल्ला में गंदे पानी का जोहड़

सांसद आदर्श गांव भिवानी रोहिल्ला में गंदे पानी का जोहड़- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed