फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the district, the heat broke the record of 11 years

जिले में गर्मी ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
In the district, the heat broke the record of 11 years
हिसार। जिले में गर्मी ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वीरवार को जिले में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि जिले में 27 अप्रैल 1958 को अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो जिले में आज तक का रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन

जिले में सुबह से ही मौसम एकदम साफ रहा। इसका असर यह रहा कि कुछ ही घंटों के बाद गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। यही नहीं शाम 5 बजे के बाद भी गर्म हवाएं चलती रहीं। तीखी धूप व लू से बचने के लिए लोगों घरों से ही प्रबंध करके बाहर निकले। यही नहीं बाहर भी बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। दिन ढलने के बाद ही झुलसती गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 46.0 व न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शहर में अधिकतम तापमान 44.5 व न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगर शहर की बात करें तो अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

पिछले 11 वर्षों में अप्रैल में अधिकतम तापमान की स्थिति
वर्ष-तिथि-अधिकतम तापमान
2021 30 43.4
2020 16 40.6
2019 25 42.5
2018 26 43.9
2017 21 45.0
2016 17 43.2
2015 26 41.7
2014 30 42.7
2013 17 40.0
2012 10 39.5
2011 29 42.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed