{"_id":"6859a8477b3eff2cad04b81a","slug":"in-the-dispute-over-cutting-the-field-dol-in-majra-there-was-firing-and-an-attack-with-sticks-and-rods-on-siblings-and-an-uncle-hisar-news-c-21-hsr1020-653463-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: माजरा में खेत की डोल काटने के विवाद में फायरिंग, भाई-बहन व चाचा पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: माजरा में खेत की डोल काटने के विवाद में फायरिंग, भाई-बहन व चाचा पर लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन
हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती सोनू और राजकुमार।
बास। गांव माजरा में खेत की डोल काटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान गोली एक युवक को छूकर निकल गई। जबकि उसकी बहन और चाचा को गंभीर चोटें आईं।
तीनों घायलों को नारनौंद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो घायलों को हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल राजकुमार के बयान दर्ज कर अनिल, संजय, अमन, प्रदीप व एक अन्य के खिलाफ रास्ता रोक मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
गांव माजरा निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका खेत थुराना रोड पर है, जो उनके परिवार के ही सदस्य प्रदीप के खेत से सटा हुआ है। 21 जून को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रदीप ने जानबूझकर ट्रैक्टर और हैरो से उनके खेत की डोल कटवा दी। ट्रैक्टर अमन का था। इस पर राजकुमार के चाचा सोनू ने आपत्ति जताई तो प्रदीप ने मारपीट की। उस समय आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। राजकुमार का आरोप है कि शाम करीब 7 बजे वह, चाचा सोनू और साथी आकाश खेत पर काम करने गए थे। रात 12 बजे काम खत्म कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान सोनू को याद आया कि उसका मोबाइल खेत में छूट गया। वह राजकुमार की बाइक लेकर खेत में जा रहा था। रास्ते में गांव के अनिल ने डंडे से हमला किया और बाइक छीन ली।
इस पर राजकुमार, उसकी बहन प्रियंका और चाचा सोनू बाइक लेने गए तो अनिल ने राजकुमार पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली कान के पास से निकल गई। इसके बाद अनिल का पिता संजय, अमन और प्रदीप ने डंडों से प्रियंका और सोनू को पीटा।
घायलों को नारनौंद के अस्पताल ले गए, जहां से राजकुमार और सोनू को हिसार रेफर कर दिया। बास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।