फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the case of Rajesh's murder, the police also examined mobile call details and bank accounts.

Hisar News: राजेश की हत्या मामले में पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, बैंक खाते भी खंगाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
In the case of Rajesh's murder, the police also examined mobile call details and bank accounts.
हिसार। सुंदर नगर में दुकानदार राजेश की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस की टीमों ने बुधवार को मृतक के बैंक खाते व मोबाइल डिटेल्स की जांच की। पुलिस इस मामले में तीन एंगल पर जांच कर रही है। इसमें दोनों महिलाओं के एंगल के अलावा बिजनेस के चलते हत्या करने के एंगल से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में सुंदर नगर से हिसार बस अड्डे और सिरसा रोड पर टोल प्लाजा तक के एरिया के सीसीटीवी की जांच की है। इसके अलावा मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स से सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सुंदर नगर में कन्फेकशनरी की दुकान और ट्रांसपोर्ट का कमीशन पर काम करने वाले 44 वर्षीय राजेश की सोमवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार के सिटी थाना पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में राजेश के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने भिवानी जिले के गांव नकीपुर में अंतिम संस्कार कर दिया था। राजेश तथा मंजीत की करीब 16 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटा साहिल 15 तथा बेटी लवण्या 13 साल की है। मंजीत अपने बच्चों के साथ हिसार की महाबीर कालोनी में रहती है। जांच अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि सीआईए व सिटी थाना पुलिस की चार टीम लगातार छानबीन कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed