{"_id":"68e56352cf5107e74805536d","slug":"in-talwandi-rana-a-pet-dog-bit-four-members-of-the-same-family-hisar-news-c-21-hsr1020-725215-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तलवंडी राणा में एक ही परिवार के चार सदस्यों को पालतू कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तलवंडी राणा में एक ही परिवार के चार सदस्यों को पालतू कुत्ते ने काटा
विज्ञापन
हिसार। जिले में कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं। गांव तलवंडी राणा में मंगलवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों को उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया। इसके अलावा गांव में एक अन्य व्यक्ति और बरवाला क्षेत्र के गांव ढांड में भी एक युवक को कुत्तों ने काट लिया।
गांव तलवंडी राणा निवासी गुलजारी की पत्नी लक्ष्मी, बेटे अरमान, मयंक और बेटी एकता को उनके ही पालतू कुत्ते ने काट लिया। गांव के ही आर्यन को भी एक आवारा कुत्ते ने काट लिया, जबकि गांव ढांड निवासी अकील को भी सड़क पर घूमते कुत्तों ने काटा। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के साथ रैबीज वैक्सीन दी गई और डॉक्टरों ने तीन दिन बाद दूसरी डोज लगाने की सलाह दी है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, हिसार में हर महीने 400 से 500 कुत्ते काटने के मामले दर्ज हो रहे हैं। 15 से 20 मामले रोजाना सामने आ रहे हैं, जिनमें ज्यादातर मामले आवारा कुत्तों के हमलों के होते हैं। कुछ दिन पहले आदमपुर के गांव सीसवाल में भी एक ही परिवार के छह सदस्यों को आवारा कुत्तों ने काट लिया था। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण लगाने और पालतू पशुओं के लिए नियमित टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।