फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Shyamlal Dhani, a cow picked up a man by its horn and threw him, injured

Hisar News: श्यामलाल ढाणी में गाय ने सींग से उठाकर व्यक्ति को पटका, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
In Shyamlal Dhani, a cow picked up a man by its horn and threw him, injured
हिसार। मिलगेट एरिया में शुक्रवार को एक गाय ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को सींग से उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगाें ने उसे गाय से बचाया और उसके परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन 40 साल के कुलदीप ने बताया कि वह इंदिरा कॉलोनी में रहता है। शुक्रवार को वह सब्जी लेकर घर पैदल जा रहा था। श्यामलाल ढाणी एरिया में एक गाय ने अचानक उस पर हमला कर दिया। पहले गाय ने उसे सींग से मारा और फिर उठाकर पटक दिया। अचानक हुए इस हमले से वह घबरा गया। गाय बहुत उत्तेजित लग रही थी। यह देखकर आसपास के लोग दौड़कर उसके पास आए। पहले उन्होंने गाय को वहां से भगाया और फिर उसे संभाला। उसके परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। गाय के हमले से उसकी पसलियों में चोट आई है। कुलदीप ने बताया कि नगर निगम को खुले में घूमने वाले पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य भिजवाना चाहिए। साथ ही उन पशु मालिकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जो अपने पशुओं को खुला छोड़ते हैं।
विज्ञापन

शहर में बेसहारा पशु के कारण हुए हादसे
- 6 जनवरी 2022 को आजाद नगर में गाय से टकराकर बाइक सवार होमगार्ड जवान धर्मबीर सिंह की मौत हो गई थी।

- 10 मार्च 2022 को शहर के योग नगर में गाय ने 69 वर्षीय राजकुमार खट्टर को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
- 19 मार्च 2022 को 12 क्वार्टर एरिया निवासी प्रशांत को गाय ने रौंदकर कर घायल कर दिया था।
- 18 जुलाई 2022 को टिब्बा दानाशेर में गाय की टक्कर से 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।
- 30 जुलाई 2022 को शास्त्री नगर में 80 वर्षीय ज्ञानचंद पर सांड़ ने हमला कर घायल किया था।
- 02 अगस्त 2022 को सेक्टर 27-28 के पास बेसहारा पशु से टकरा स्कूटी सवार युवक सचिन घायल हुआ था।
- 6 अगस्त को पुष्पा कॉम्प्लेक्स के पास सांड़ की टक्कर से अर्बन एस्टेट टू निवासी मनीष देव घायल हो गए थे।
- 10 अगस्त को वार्ड 6 में सब्जी विक्रेता को गाय ने टक्कर मारकर घायल किया।
- 12 अगस्त को 12 क्वार्टर स्थित किशनदत्त ढाणी में 70 वर्षीय महिला चंद्रवती देवी को गाय ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
- 17 अगस्त को डोगरान मोहल्ला में 75 साल के बुजुर्ग को गाय ने टक्कर मारी, चेहरे पर आईं चोटें।
- 6 सितंबर को न्यू अग्रवाल कॉलोनी में गाय ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर घायल किया।
- 19 फरवरी 2023 को सिरसा रोड पर पीर की मजार के बुजुर्ग महिला को गाय ने पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed