फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Rakhi Garhi, wheat stalks were burned on 5 acres due to fire, and goods were burned in the closed mattress factory in Balsamand.

Hisar News: राखी गढ़ी में आग से 5 एकड़ में गेहूं के फाने और बालसमंद में बंद पड़ी गद्दा फैक्टरी में जला सामान

Tue, 14 Apr 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 14 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
In Rakhi Garhi, wheat stalks were burned on 5 acres due to fire, and goods were burned in the closed mattress factory in Balsamand.
नारनौंद। क्षेत्र के गांव राखी गढ़ी में मंगलवार दोपहर करीब पांच एकड़ में गेहूं के अवशेष (फाने) जलकर राख हो गए। घटना गैबीनगर रोड स्थित एक ईंट भट्टे के पास हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

किसान रामेश्वर ने बताया कि मंगलवार दोपहर उन्हें खेत में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने तुरंत डायल-112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग तेजी से फैल रही थी जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसल के जलने का खतरा पैदा हो गया। सूचना के बाद दमकल की एक गाड़ी माैके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी रमेश कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

बालसमंद के गांव भिवानी रोहिल्ला-बालसमंद मार्ग पर स्थित कई महीनों से बंद पड़ी गद्दा फैक्टरी में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं दिखने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सूचना के बाद फैक्टरी मालिक, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी संचालक हनुमान ने बताया कि फैक्टरी करीब 5 महीनों से बंद थी। यहां पहले गद्दे बनाने का कार्य होता था और परिसर में बड़ी मात्रा में कच्चा माल रखा था जो आग में जल गया। संचालक के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना कम है क्योंकि फसल कटाई के चलते क्षेत्र की बिजली सप्लाई पहले से बंद थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed