{"_id":"640a29a2f06f33c37805d9a4","slug":"in-central-jail-2-on-the-night-of-holi-tohanas-prisoner-was-attacked-with-a-weapon-made-of-a-spoon-hisar-news-c-21-hsr1020-75318-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेंट्रल जेल-2 में होली की रात टोहाना के बंदी पर चम्मच से बनाए हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेंट्रल जेल-2 में होली की रात टोहाना के बंदी पर चम्मच से बनाए हथियार से हमला
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल-2 में होली वाली रात बंदियों के बीच टकराव हो गया। चार बंदियों ने चम्मच से बनाए नुकीले हथियारों से टोहाना के रणजीत सिंह पर हमला कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने चार बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फतेहाबाद के टोहाना निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह झगड़े के मामले में जेल में बंद है। मंगलवार रात करीब 10 बजे डांगरा निवासी रवि, टोहाना निवासी रोहित, कन्हड़ी निवासी शुभम ने स्टील की चम्मच से नुकीले हथियार लेकर आए। टोहाना के दिपांश ने उसे धक्का देकर गिराया और उक्त तीनों ने नुकीले हथियार से हमला किया। इसके बाद जेल वार्डर ने उसे छुड़वाया और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो