{"_id":"6328bfbccf5f9353e46279ad","slug":"in-azad-nagar-the-bull-hit-the-old-man-who-was-feeding-bread-hisar-news-hsr6423607125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद नगर में सांड़ ने रोटी खिला रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद नगर में सांड़ ने रोटी खिला रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर
विज्ञापन
बुजुर्ग को टक्कर मारता सांड़।
- फोटो : Hisar
हिसार। शहर के आजाद नगर की मेन गली में सांड़ ने 75 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हालांकि बुजुर्ग को ज्यादा चोटें नहीं आईं। वार्ड की पार्षद पिंकी शर्मा ने निगम प्रशासन से इस सांड़ को पकड़ने की मांग की है। बेसहारा पशुओं के कारण इस माह में यह तीसरा हादसा हुआ है। उधर, नगर निगम का बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान काफी धीमी गति से चल रहा है।
जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय भीम गली में एक सांड़ को रोटी खिला रहे थे। अचानक ने सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ की टक्कर के बाद वह नीचे जमीन पर गिर गए। गनीमत यह रही कि सांड़ ने दोबारा उन पर हमला नहीं किया और वह वहां से चला गया। आसपास पड़ोस के लोगों ने बुजुर्ग को संभाला और उन्हें प्राथमिक उपचार दिलवाया। यह पूरी घटना गली में एक घर के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। सीसीटीवी फुटेज में एक काले रंग का सांड़ बुजुर्ग पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है।
निगम ने पकड़े 55 बेसहारा पशु
बेसहारा पशुओं के कारण इस माह में यह तीसरा हादसा हुआ है। इससे पहले 17 सितंबर को मिल गेट एरिया में गाय के अचानक स्कूटी के आगे आने से महिला सावित्री घायल हो गई थी। वहीं 6 सितंबर को न्यू अग्रवाल कॉलोनी में गाय ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उधर, नगर निगम ने देवेंद्र बिश्नोई की अगुवाई में सोमवार को 55 बेसहारा पशु पकड़े। ये सभी न्यू ऋषि नगर, न्यू अग्रसेन कॉलोनी, डीएन कॉलेज रोड, लोहा मंडी व सेक्टर 13 से पकड़े गए, जिसमें 43 गाय व 12 नंदी शामिल हैं।
विज्ञापन
फोटो 156 व 157
कुत्ते ने 6 लोगों को काटा, ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला
गांव मिलकपुर में एक कुत्ते ने रविवार को 6 लोगों को काट लिया। इनमें से 2 को हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को मार दिया।
मिलकपुर गांव में रविवार को एक कुत्ता पागल हो गया और आते-जाते लोगों को काटने लगा। कुत्ते के काटने से घायल सचिन व आशीष हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया। सचिन ने बताया वह रविवार रात को अपने घर जा रहा था। उसी समय गली में एक कुत्ते ने उसे काट लिया। कुत्ते के काटने से घायल आशीष के पिता ने बताया कि आशीष रात गली में खेलने घर से बाहर निकला था। उसी समय गली में कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। आशीष के मुंह पर हमला किया है। आसपास के लोगों ने आशीष को उस कुत्ते से बचाया। आशीष के पिता ने बताया कि उसकी बेटी नहर के नाले में कपड़े धोने जा रही थी, उस पर भी कुत्ते ने हमला करने की कोशिश की। मगर वह उसी समय पानी में कूद गई। कुत्ते के काटने से घायल बाकी लोगों को बवानीखेड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। नागरिक अस्पताल के डॉ. कामिद मोंगा ने बताया कि अस्पताल में कुत्ते के काटने के दो मरीज आए थे। उन्हें एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगा दिए गए हैं।
60 दिनों में हो चुके 10 हादसे
- 18 जुलाई को टिब्बा दानाशेर में गाय की टक्कर से 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।
- 31 जुलाई को वार्ड 1 की तेजा मार्केट में सांड़ ने बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान को टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
- 2 अगस्त को सेक्टर 27-28 के पास स्कूटी सवार सेक्टर 13 निवासी सचिन बेसहारा पशु की टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया था।
- 6 अगस्त को पुष्पा कॉम्प्लेक्स के पास सांड़ की टक्कर से अर्बन एस्टेट टू निवासी मनीष देव घायल हो गए थे।
- 10 अगस्त को वार्ड 6 में सब्जी विक्रेता को गाय ने टक्कर मारकर घायल किया।
- 12 अगस्त को 12 क्वार्टर स्थित किशनदत ढाणी में 70 वर्षीय महिला चंद्रवती देवी को गाय ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
- 17 अगस्त को डोगरान मोहल्ला में 75 साल के बुजुर्ग को गाय ने टक्कर मारी, चेहरे पर आईं चोटें।
- 6 सितंबर को न्यू अग्रवाल कॉलोनी में गाय ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर घायल किया।
- 17 सितंबर को मिल गेट एरिया में गाय के स्कूटी के आगे आने से महिला घायल हुई।
- 19 सितंबर को आजाद नगर की मेन गली में सांड़ ने को बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल किया।