{"_id":"688d1342d6f35942a90d736d","slug":"in-a-land-dispute-a-youth-was-attacked-by-hitting-him-with-a-scorpio-both-his-legs-had-to-be-amputated-hisar-news-c-125-1-shsr1009-137657-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जमीन विवाद में युवक पर किया हमला, दोनों पैर काटने पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जमीन विवाद में युवक पर किया हमला, दोनों पैर काटने पड़े
Sat, 02 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जूई खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर 28 जुलाई को 29 वर्षीय युवक करण सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने पहले बाइक को स्कॉर्पियो से टक्कर मारी फिर लाठियों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत इतनी गंभीर हो गई कि करण सिंह के दोनों पैर काटने पड़े।
फिलहाल घायल को दिल्ली के बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
घायल के चचेरे भाई रजनीश ने जूई थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई करण सिंह शाम के समय खेत में बने घर से बाइक पर गांव में किसी काम से लौट रहा था। रास्ते में नहर के पास एक स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी में सवार लोगों ने करण पर लाठी-डंडों से हमला कर बेरहमी से पीटा और उसे मृत समझ फरार हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों व परिजनों ने करण को पहले जूई के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर भिवानी फिर रोहतक और आखिर में दिल्ली के बत्रा अस्पताल रेफर किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में पैरों में इतनी गंभीर चोटें आईं कि डॉक्टरों को उसके दोनों पैर काटने पड़े। करण की हालत नाजुक बनी हुई है।