फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   IN 8.43 cr project low quality material used

8.43 करोड़ के हैंगरों में घटिया सामग्री का उपयोग, निगरानी टीम ने भरे सैंपल

Wed, 22 Feb 2017 12:34 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Wed, 22 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर करीब 8.43 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे हैंगर के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने की जानकारी मिलने के बाद भाजपा निगरानी समिति की टीम ने मंगलवार को मौके से सैंपल भरे। मौके पर टीम ने घटिया ईंट से भरी पहुंची दो ट्रॉली को भी पकड़ा। निगरानी समिति पूरी रिपोर्ट तैयार कर पीडब्ल्यूडी मंत्री व सीएम को भेजेगी।

विज्ञापन

भाजपा निगरानी समिति को पिछले कुछ समय से एयरपोर्ट पर बनाए जा रहे हैंगर में घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत मिल रही थी। भाजपा लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक मनदीप मलिक मंगलवार को करीब 20 साल तक गवर्नमेंट कांट्रेक्टर का अनुभव रखने वाले रवि सैनी, लीगल एडवाइजर के तौर पर एडवोकेट नीतिश शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर प्रयोग की जा रही ईंट का मुआयना किया। यहां एक नंबर की बजाए डेढ़ नंबर की ईंट का प्रयोग किया जा रहा था। काफी ईंट हाथ से ही टूट रहीं थीं। इन ईंट के बारे में मौके पर मौजूद कांट्रेक्टर प्रतिनिधि से पूछा गया तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। कांट्रेक्टर प्रतिनिधि ने कहा कि कुछ ईंट खराब आ गई थी। ऐसी ईंट का उपयोग नहीं किया जा रहा। उन्हें अलग से निकाला गया है। ऐसी ईंट को मजदूरी की झुग्गी बनाने के लिए लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


दो ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंची ईंट भरकर
इस बीच दो ट्रैक्टर ट्रॉली ईंट भरकर मौके पर पहुंची। निगरानी समिति टीम ने पूछा कि कौन सी ईंट लाए हो। ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम उमरा सिंह बताया। चालक ने बताया कि वह खरड़ गांव स्थित ईंट भट्ठे से ईंट लाए हैं। जिसमें डेढ़ नंबर की ईंट लाए हैं। डेढ़ नंबर से अर्थ बताया कि आधी एक नंबर तथा आधी दो नंबर की मिक्स करने पर डेढ़ नंबर की होती हैं। निगरानी समिति के मौके से फोन करने पर कुछ देर बाद जूनियर इंजीनियर मुकेश मौके पर पहुंचे। जेई मुकेश ने कहा कि कुछ खराब ईंट आ गई होंगी। ऐसी ईंट का उपयोग नहीं होने देंगे। उपयोग हो चुकी ईंट के बारे में पूछा गया तो जेई जवाब नहीं दे पाए। निगरानी टीम ने मौके से कुछ सैंपल लिए हैं। इन सैंपल को लैब में टेस्ट कराया जाएगा। पूरी रिपोर्ट प्रदेश के पीडब्लयूडी मंत्री राव नरबीर, सीएम मनोहरलाल को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.12 लाख ईंट का अब तक प्रयोग
एयरपोर्ट पर फिलहाल दो हैंगर के निर्माण का काम शुरू हुआ है। तीसरे हैंगर के लिए साइट क्लीयर न होने के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। हैंगर निर्माण में फिलहाल नींव की खुदाई कर बेड, बेस तथा पिलर बनाने का काम चल रहा है। अब यहां 1 लाख 12 हजार ईंट का उपयोग हो चुका है। मौके पर करीब 75 क्विंटल स्टील सरिया भी पहुंचा है, जिसमें कुछ सरिया प्रयोग हो चुका है।


प्रदेश की मनोहरलाल सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के लक्ष्य से काम कर रही है। कुछ भ्रष्ट अधिकारी अब भी नहीं सुधरे। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ निगरानी समिति लगातार काम करेगी। कहीं पर भी भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा।
- मनदीप मलिक, लोकसभा संयोजक, निगरानी समिति भाजपा

कांट्रेक्टर ने नाम भी गलत बताया
मौके पर मिले कांट्रेक्टर ने समिति के सदस्यों को अपना नाम भी गलत बताया। मौके पर साहिल गुप्ता मौजूद थे। उनकी निगरानी में निर्माण कार्य चल रहा था। साहिल गुप्ता ने अपना नाम मोहित मित्तल बताया। नाम गलत बताने का कारण पूछा गया तो सही जवाब नहीं दे सके।


एक नजर में प्रोजेक्ट
एयरपोर्ट पर 255 फीट लंबे 165 फीट चौड़ाई आकार के तीन हैंगर का निर्माण
डिपार्टमेंट पीडब्ल्यूडी की बीएंड आर डिविजन नंबर 3
प्रोजेक्ट के जूनियर इंजीनियर नितिन, मुकेश
प्रोजेक्ट के एसडीओ - राजकुमार
प्रोजेक्ट एक्सईन - विशाल शर्मा
प्रोजेक्ट कॉस्ट - 8 करोड 43 लाख 1077 रुपये
प्रोजेक्ट टाइम - 18 माह
प्रोजेक्ट शुरू होने की तारीख - दिसंबर 2016

कुछ खराब ईंट साइट पर आ गई थी। हम ऐसी ईंट को प्रयोग नहीं होने देंगे। ऐसी ईंट को निकालकर साइड में रखवाया जा रहा है। इन ईंट पर क्रॉस का निशान लगा दिया गया है। निगरानी कमेटी के मौके पर जाने का मामला मेरे सामने आया है। हम घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं होने देंगे।
- विशाल शर्मा, एक्सईन, पीडब्ल्यूडी, बीएंडआर, डिविजन 3, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed