{"_id":"6a054aa83aac3517a604267b","slug":"impact-of-western-disturbance-in-haryana-light-rain-in-some-areas-dust-storms-in-others-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर: कहीं हल्की बारिश तो कहीं आंधी; आज व कल भी मौसम बिगड़ने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर: कहीं हल्की बारिश तो कहीं आंधी; आज व कल भी मौसम बिगड़ने की आशंका
Thu, 14 May 2026 09:38 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 14 May 2026 09:38 AM IST
सार
बंगाल की खाड़ी में बना हुआ एक कम दबाव का क्षेत्र और तीव्र होगा जिसके असर से ठंडी हवाएं आएंगी जिससे हल्के बादल छाने की संभावना रहेगी। इस वजह से 15 मई को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन
मौसम (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार विक्षोभ का असर वीरवार व शुक्रवार को भी रहेगा। इसके बाद गर्मी तेवर दिखाएगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान करनाल में 0.6 एमएम, महेंद्रगढ़ में 2.5 एमएम, सोनीपत में 3.0 एमएम और यमुनानगर में 1.5 एमएम बारिश हुई। इसका असर यह हुआ कि प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई और यह 40 डिग्री से कम रहा।
सिरसा में दिन का तापमान 44.0 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा हिसार में 41.4, नारनौल में 42.5, रोहतक में 41.2, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में 40.6 डिग्री रहा। शाम को मौसम में फिर से बदलाव आया और काफी जगहों पर तेज धूल भरी आंधी चली।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
14 मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बना हुआ एक कम दबाव का क्षेत्र और तीव्र होगा जिसके असर से ठंडी हवाएं आएंगी जिससे हल्के बादल छाने की संभावना रहेगी। इस वजह से 15 मई को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके बाद 20 मई तक मौसम साफ रहेगा जिससे दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं लू भी चलेगा।