फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Illegal felling of trees is happening in areas adjoining Haryana-Rajasthan border, officials are unaware

Hisar News: हरियाणा-राजस्थान सीमा से सटे क्षेत्रों में पेड़ों की हो रही अवैध कटाई, अधिकारी अनजान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal felling of trees is happening in areas adjoining Haryana-Rajasthan border, officials are unaware
अवैध रूप से कटे पेड़ों से लदी कार।
सिवानी मंडी। हरियाणा-राजस्थान सीमा से सटे क्षेत्रों में वन संपदा तेजी से नष्ट हो रही है। दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और पिकअप-ट्रक कटे हुए पेड़ों से लदे देखे गए, जिससे यह स्पष्ट है कि बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है।
विज्ञापन

इस मामले में प्रशासन अब तक अनजान बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोग और पर्यावरणविद् आक्रोशित हैं। अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय संयोजक लीलस गांव के सरपंच धर्म सिंह ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर पेड़ों की कटाई पर जल्द ही रोक नहीं लगी तो यह क्षेत्र गंभीर जल संकट और पर्यावरणीय असंतुलन की चपेट में आ जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन माफिया बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। इस इलाके में पहले से ही जल संकट और बढ़ते तापमान की समस्या बनी हुई है। यदि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई इसी तरह जारी रही तो आने वाले वर्षों में हालात और भी खराब हो सकते हैं। वन कटाई से वर्षा में कमी, तापमान में वृद्धि और ओजोन परत को नुकसान जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सरपंच धर्म सिंह ने मांग की है प्रशासन की ओर से पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही पर्यावरण को लेकर जागरूक अभियान चलाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed