Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
If unsuccessful in the robbery attempt, then the operator of the money transfer center was shot in the stomach
{"_id":"62279b948cfc9437f130819a","slug":"if-unsuccessful-in-the-robbery-attempt-then-the-operator-of-the-money-transfer-center-was-shot-in-the-stomach-hisar-news-hsr6261753176","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के प्रयास में रहे असफल तो मनी ट्रांसफर सेंटर की संचालिका के पेट में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के प्रयास में रहे असफल तो मनी ट्रांसफर सेंटर की संचालिका के पेट में मारी गोली
मनी ट्रांसफर सेंटर पर वारदात के बाद मौके पर जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : Hisar
Link Copied
बरवाला। शहर के मुख्य मार्ग पर एसबीआई बैंक के सामने स्थित मनी ट्रांसफर सेंटर पर देर शाम करीब पौने आठ बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश लूट की नीयत से आए। इस दौरान महिला ने साहस दिखाया तो लुटेरे वारदात में असफल रहे। इसके बाद आरोपी सेंटर की संचालिका राजरानी के पेट में गोली मारकर फरार हो गए। घायल महिला को उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर डीएसपी रोहतास सिहाग, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह, चौकी प्रभारी अशोक जाखड़ मौके पर पहुंचे व जरूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
पुलिस ने सेंटर के आसपास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। वहीं मौके से गोली का खोल बरामद हुआ है। मनी ट्रांसफर सेंटर के दूसरे संचालक विपिन ने बताया कि देर शाम करीबन पौने आठ बजे वह सेंटर पर बैठे थे, उनके साथ पड़ोसी सोनू भी था। इस दौरान वह कैश की गिनती कर रहे थे। तभी एक नकाबपोश युवक पिस्तौल लेकर सेंटर में दाखिल हुआ। विपिन को मामला समझते देर नही लगी, उसने तुरंत केबिन का गेट बंद कर दिया। कैश हाथ न लगता देख बदमाश ने केबिन के शीशे में से हाथ डालकर पिस्तौल से एक फायर कर दिया, गोली सेंटर संचालिका के पेट में लगी। विपिन ने बताया कि बदमाश तीन थे, दो युवक बाइक पर ही बैठे रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश टोहाना मार्ग की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।