{"_id":"6629994c0aff2b26f809f9f4","slug":"if-the-public-doesnt-like-the-policy-then-they-should-decide-by-voting-hisar-news-c-21-hsr1020-368234-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विरोध करना ठीक नहीं, जनता को नीति पसंद नहीं तो वोट से फैसला करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विरोध करना ठीक नहीं, जनता को नीति पसंद नहीं तो वोट से फैसला करे
Thu, 25 Apr 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार के विरोध बारे पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना अधिकार सभी का है। भाजपा उम्मीदवार अपनी बात रखने के लिए गांवों में जा रहे हैं। अगर किसी को सरकार की कोई नीति या योजना पसंद नहीं है, उसका वोट के जरिये फैसला कर सकते हैं। दबाव बनाने का यह तरीका ठीक नहीं। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि वोट जरूर करें, चाहें किसी को भी करें।
डॉ. कमल गुप्ता ने नवीन जिंदल के आवास पर कोयला घोटाले को लेकर हुए प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि कोयला घोटाले के बारे में जांच करने वाले अधिकारी बताएंगे। मामला आया तो हमने विरोध किया था। प्रदर्शन को लेकर मामला कोर्ट भी गया था, जो मामला खत्म हो गया, वह खत्म हो गया और जो चल रहा है वह चलेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दुष्यंत चाैटाला के खिलाफ कोई शिकायत आएगी तो जांच होगी। अगर वह उनके महकमे से जुड़ी शिकायत होगी तो जांच कराएंगे।
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा प्रॉपर्टी आईडी रिकॉर्ड में बहुत सारी गलतियां थी। हमने काफी कंट्रोल करने का प्रयास किया। हमने बेनामी प्रॉपर्टी को पहचान देने का साहस तो किया। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित करने में हो रही देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी कमजोरी की निशानी है। प्रत्याशी घोषणा को लेकर कांग्रेस संशय की स्थिति में है। कांग्रेस हाईकमान डरा हुआ है। कांग्रेस में गुटबाजी इस समय चरम पर है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सैनी, एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया, राजेन्द्र सपड़ा, सुरेश गोयल धूपवाला, अशोक मित्तल, प्रवीण जैन मौजूद रहे।