{"_id":"63bafc3a6fc63f62077660a7","slug":"if-the-government-wants-the-issue-of-syl-can-be-resolved-in-two-minutes-birender-singh-hisar-news-hsr65193776","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार चाहे तो दो मिनट में सुलझ सकता है एसवाईएल का मुद्दा : बीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार चाहे तो दो मिनट में सुलझ सकता है एसवाईएल का मुद्दा : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
हिसार। सुशीला भवन में आयोजित मिलन समारोह में मंच पर बैठे पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह, कवल सिंह, भा?
- फोटो : Hisar
हिसार। एसवाईएल का मुद्दा सिर्फ राजनीति की भेंट चढ़ा हुआ है, सरकारें चाहे तो ये मुद्दा दो मिनट में सुलझ सकता है। राजनीतिक दल इस मुद्दे को सिर्फ लटकाए रखना चाहते हैं। हरियाणा सरकार को एसवाईएल निर्माण के लिए पंजाब का रास्ता छोड़ देना चाहिए। इसके लिए हिमाचल से सीधा अंबाला होते हुए हरियाणा में पानी लाया जा सकता है। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का। वे रविवार को सुशीला भवन में नए साल पर आयोजित बीरेंद्र के साथी मिलन समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी एकजुट नहीं हो सकती। कांग्रेस को देश में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। शहीदी दिवस पर 23 मार्च को जींद में होने वाली रैली में बड़ा फैसला लेंगे। जो पार्टी हमारी सोच को कबूल करेगी, हम उसका ही गुणगान गाएंगे।
नई दिशा के लिए प्रयासरत हूं
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं नई दिशा के लिए प्रयासरत हूं। मेरा किसी पार्टी से कोई द्वेष नहीं। उन्होंने 23 मार्च को जींद में होने वाले बीरेंद्र सिंह के साथी कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह कोई रैली नहीं है। रैली में तो लोगों को लालच देकर इकट्ठा किया जाता है। 23 मार्च का कार्यक्रम किसी राजनीतिक पार्टी के विरोध का कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि ये सोच विचार करने के लिए होगा कि आजादी के पहले की समस्याएं आज भी खड़ी हैं। आज भी गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं खत्म नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
पंजाब में आप की जीत नहीं, अकाली-कांग्रेसियों की हार हुई
नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो सकता लेकिन कम हो सकता है तो भ्रष्टाचारी खुश हो जाते हैं लेकिन वो कहना चाहते हैं कि आप लोग उससे जुड़ो जो कहता है कि भ्रष्टाचार जड़ से खत्म हो सकता है। बीरेंद्र सिंह ने पंजाब चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता को भ्रष्टाचार मिटाने का मुद्दा बनाकर जीत हासिल की। ये आप की जीत नहीं बल्कि अकाली व कांग्रेसियों की हार थी।
उन्होंने कहा कि इस देश को ऐसी व्यवस्था चाहिए कि गरीबी मिटे, भ्रष्टाचार दूर हो, बेरोजगारी दूर हो। पहले पंजाब में विदेश जाने का चाव था लेकिन बेरोजगारी बढ़ने के कारण हरियाणा में भी पिछले 5 साल से विदेश जाने वालों की संख्या बढ़ी। ये युवाओं की मजबूरी है कि वह विदेश में रोजगार करने जाए क्योंकि यहां उसे रोजगार नहीं मिलता। अगर युवा विदेश जाना चाहते हैं तो सरकार उनके वीसा, पासपोर्ट और गारंटी में मदद करे।
चपरासी, चौकीदार के लिए मेरिट की क्या जरूरत
उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि किसी भी नौकरी के लिए मेरिट की बात करो लेकिन चपरासी व चौकीदार जैसी नौकरियों में मेरिट की क्या जरूरत है। ये तो गरीब आदमी को दी जानी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता के कहने पर नौकरी नहीं मिलेगी तो काम करना मुश्किल हो जाएगा। आज हरियाणा में सरकारी चिकित्सक की भर्ती होने पर चिकित्सक गांवों में काम नहीं करना चाहता। वह चाहते हैं कि शहरी व ग्रामीण चिकित्सकों का कैडर अलग-अलग बनाया जाए और ग्रामीण चिकित्सक को शहरी से अधिक तनख्वाह दी जाए।
राजनीति को धंधा बताया
नए सरपंच चुनके आए हैं उनको बधाई। दूसरा मैं पचास साल से इस धंधे में हूं, राजनीति धंधा है। आप तो नए नए आए हो। हम भी जब नए-नए थे तो चाह हमें भी बहुत चढ़ा था। ये भी करना वो भी करना, लेकिन सारी बात हमारी कभी पूरी नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि सरपंचों की जो डिमांड है उसे मैं सीएम के सामने रखूंगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने पार्टी को कोसा
मिलन समारोह के दौरान राजकुमार बैनीवाल ने मंच के माध्यम से कहा कि मौजूदा सरकार में किसान और कमेरे वर्ग के कोई काम नहीं हो रहे। उस समय मंच पर भाजपा के जिला प्रधान कैप्टन भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। मंच पर कई वक्ताओं ने भाजपा सरकार को कोसा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कवल सिंह ने की। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विजय कौशिक, उदयवीर पूनिया, वीरसिंह दलाल आदि मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने 23 मार्च का दिया आमंत्रण
भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने मंच के माध्यम से 23 मार्च को जींद में होने वाले कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जितनी भीड़ होगी उससे बीरेंद्र सिंह का कद बढ़ेगा। बीरेंद्र सिंह के पीएम और गृहमंत्री से सीधे संपर्क हैं। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि बीरेंद्र सिंह जैसा स्पष्टवादी राजनीति में नहीं देखा। इनकी छवि बेदाग है।
सीएम बनने की थी इच्छा, भाग्य ने साथ नहीं दिया
पूर्व मंत्री कवल सिंह ने कहा कि बीरेंद्र सिंह बेदाग छवि के नेता हैं। अपने राजनीति सफर में उनकी इच्छा सीएम बनने की थी, लेकिन भाग्य ने साथ नहीं दिया और इनकी गाड़ी पटरी से उतर गई। मेरी इच्छा है कि इनकी जो इच्छा हो, वो पूरी हो।