फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If Congress comes to power, will again implement sports policy for sportspersons: Bhupinder Singh Hooda

कांग्रेस सत्ता में आई तो फिर से खिलाड़ियों के लिए लागू करेंगे खेल नीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
If Congress comes to power, will again implement sports policy for sportspersons: Bhupinder Singh Hooda
 ​घिराय में स्वीटी बूरा को सम्मानित करते पूर्व सीएम भूपेंद्र हुडडा।
हांसी। महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप की विजेता स्वीटी बूरा का उनके पैतृक गांव घिराय में रविवार को स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने स्वीटी बूरा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर खिलाड़ियों के लिए फिर से खेल नीति लागू करेंगे। अगर हमारी सरकार होती तो स्वीटी अब तक डीएसपी बन चुकी होतीं।
विज्ञापन

बता दें कि स्वीटी ने पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 81 किलोभार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। मेडल जीतने के बाद रविवार को वह पहली बार अपने पैतृक गांव घिराय पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने स्वीटी का स्वागत किया। अभिनंदन समारोह में हरियाणवी सिंगरों ने पहुंच कर सम्मान समारोह की शोभा बढ़ाई। हांसी बरवाला बाईपास से लेकर घिराय तक जुलूस निकाला गया। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने इस अवसर पर कहा है कि भाजपा सरकार में लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की अनदेखी और बेअदबी हो रही है। हमारी सरकार की ‘पदक लाओ, पद पाओ नीति’ को भाजपा सरकार ने ‘भेदभाव नीति’ बनाकर रख दिया है। हमारी सरकार के दौरान खेल नीति के तहत 700 से ज्यादा खिलाड़ियों को उच्च पद दिए गए थे। हजारों को नकद और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया था, लेकिन भाजपा सरकार में महज इक्का-दुक्का खिलाड़ियों को ही पद मिला है। यह भी नहीं बताया कि नियुक्ति का मानदंड क्या रखा है। हैरानी की बात है कि भाजपा सरकार में खिलाड़ियों का हौसला तोड़ने का काम किया है। अगर हमारी सरकार होती तो बेटी अपने गांव में डीएसपी के पद के साथ पहुंचती। पूर्व सीएम ने स्वीटी को अपनी एक महीने की सैलरी देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री जय प्रकाश, पूर्व मंत्री संपत सिंह, प्रेम सिंह मलिक, पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला, नरेश सेलवाल, रामभगत शर्मा, धर्मवीर गोयत सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार से अधिक कांग्रेस में मिला सम्मान : स्वीटी
स्वीटी बूरा राष्ट्रीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक की पत्नी हैं। दीपक मूल रूप से रोहतक के रहने वाले हैं। दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के बाद स्वीटी ने अपना खेल जारी रखा। स्वीटी का अगला लक्ष्य ओलंपिक जीतना है। अपने सम्मान कार्यक्रम में स्वीटी ने मंच से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जो वह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन सकी तो उसमें कांग्रेस की भूपेंद्र हुड्डा सरकार की खेल नीति का योगदान है। जो सम्मान हुड्डा सरकार के कार्यकाल में खिलाड़ियों को मिला, उतना भाजपा सरकार ने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed