फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I never said we will form an alliance with Congress, will consider if someone comes seeking cooperation: Abhay Chautala

मैंने कभी नहीं कहा कांग्रेस से गठबंधन करेंगे, कोई सहयोग मांगने आएगा तो विचार करेंगे : अभय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
I never said we will form an alliance with Congress, will consider if someone comes seeking cooperation: Abhay Chautala
हिसार- परिवर्तन यात्रा में लोगों को संबो​​धित करते अभय सिंह चौटाला
हिसार। मैंने कभी नहीं कहा हम कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे। हम भाजपा-जजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए दूसरे दलों के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं, जो हमसे सहयोग मांगने आएगा उस पर विचार करेंगे। यह कहना है इनेलो के महासचिव अभय सिंह चौटाला का। वे सोमवार को बार एसोसिएशन के सभागार में वकीलों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार फेल हो गई और प्रदेश को दिवालिया होने की कगार पर पहुंचा दिया है। गांवों में 8 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला सरकार में गांवों में 24 घंटे बिजली मिलती थी। अब प्रदेश में बिजली कहां गई। प्रदेश सरकार का सिस्टम खराब हो चुका है। हमारी सरकार बनने पर सिस्टम फिर से ठीक किया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में ना इलाज है ना डॉक्टर। मुझे अपने अंगूठे के इलाज के लिए सिर्फ एक दिन फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होना पड़ा तो अस्पताल ने मुझे 1 लाख 85 हजार का बिल थमा दिया।
विज्ञापन

यह कैसा जनसंवाद, जहां फरियादी को पीटने का दिया जा रहा आदेश
लोगों की समस्या सुनने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम करवाए जाते हैं और फिर वहां आने वाले लोगों को पीटा जाता है, पीटने का आदेश भी मुख्यमंत्री देते हैं। यह कैसा जनसंवाद है। गोरक्षा के नाम पर जो उत्पात मचाया जा रहा है उसके पीछे सिर्फ बीजेपी है। भाजपा की शह पर ही उत्पात मचाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के दो लोगों की हत्या करने वाले और कोई नहीं भाजपा सरकार के आदमी थे। अपने आप को गोरक्षक बताने वाले इन लोगों ने राजस्थान से लाकर पहले उनकी पिटाई की और बाद में उनकी जिंदा जला कर निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में भी आपस में लड़ रहे कांग्रेसी
उन्होंने कहा कि हरियाणा में कनार्टक जैसे हालात नहीं हैं। हरियाणा में कांग्रेस आपस में लड़ रहे हैं। कुछ कांग्रेसियों को पार्टी से निकलवा दिया गया। जो बचे हैं उनका नंबर लगाया हुआ है। गठबंधन सरकार के भविष्य पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सरकार पांच साल चलनी चाहिए, ताकि लोगों को भी उनकी असलियत पता चल जाए। पहलवान बेटियां न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रही हैं, लेकिन उनको न्याय दिलाने के बजाय उन पर जाति विशेष का ठप्पा लगाकर जातीय रंग दिया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, जिला प्रधान सतबीर सिसाय, प्रदीप बाजिया, पीके संधीर, एमएस नैन,हिसार बार के प्रधान बंसीलाल गोदारा, सचिव मुकेश शर्मा, उप प्रधान राजकिशन वशिष्ठ सहित अन्य मौजूद रहे।

चार गांवों में पहुंची पदयात्रा
परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार सोमवार को 81वें दिन जिला के नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांव रावलवास खुर्द, हिंदवान, आर्यनगर, टोकस-पतन व गंगवा पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। अभय सिंह चौटाला ने कुछ स्थानों पर लोगों से उनका हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed