{"_id":"5e5c0a718ebc3ef3cc2647d3","slug":"husband-s-service-helped-ensure-pinki-sharma-s-victory-with-958-votes-hisar-news-rtk544936837","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के सेवाभाव ने पिंकी शर्मा की 958 वोटों से की जीत सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के सेवाभाव ने पिंकी शर्मा की 958 वोटों से की जीत सुनिश्चित
विज्ञापन
Husband's service helped ensure Pinki Sharma's victory with 958 votes
- फोटो : Hisar
नगर निगम के वार्ड नंबर 19 के उपचुनाव में दिवंगत पार्षद नरेंद्र शर्मा की पत्नी पिंकी शर्मा ने 958 वोटों से जीत दर्ज की। कुल पोल हुए 4242 वोटों में से 2587 वोट लेकर पिंकी शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी सत्यवान पानू को हराया। सत्यवान पानू को 1629 वोट मिले। उनके पति के सेवाभाव के कारण ही पिंकी शर्मा को चुनाव में जीत हासिल हुई।
पिंकी शर्मा ने कहा कि उनकी जीत वार्ड वासियों की ओर से उनके स्व. पति नरेंद्र शर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके पति ने हमेशा वार्ड को ही अपना परिवार माना। अब इस मुश्किल घड़ी में वार्ड वासी परिवार के सदस्यों की तरह पूरी शिद्दत के साथ उनके समर्थन में खड़े रहे।
गौरतलब है कि अप्रैल 2019 में सड़क हादसे में वार्ड 19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा का निधन हो गया था। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग द्वारा रविवार को यह उपचुनाव करवाया गया।
विज्ञापन
49.98 प्रतिशत मतदाताओं ने ही किया मतदान
वार्ड 19 में कुल 8488 मतदाता हैं। मतदान के लिए प्रशासन द्वारा नौ बूथ बनाए गए। 49.98 प्रतिशत 4242 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ। दिनभर सुस्ती के साथ मतदान प्रक्रिया चलती रही। शाम 4:30 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद सभी बूथों की गिनती पूरी होने के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
पुलिस बल रहा तैनात
वार्ड 19 के उपचुनाव में बूथ कैपचरिंग और फर्जी वोटिंग की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। हर बूथ पर 15 से 20 पुलिसकर्मी तैनात रहे। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। इसके अलावा रिजर्व फोर्स का भी अलग से प्रबंध किया गया।
यह बने पिंकी शर्मा की जीत के आधार
1. पति का सेवाभाव : पिंकी शर्मा के पति नरेंद्र शर्मा 2013 में वार्ड 19 के पार्षद बने थे। दूसरी बार भी उन्हें ही जीत हासिल हुई थी। उनके छह साल के कार्यकाल के दौरान उनका सेवाभाव हमेशा चर्चित रहा। वार्ड वासी बताते हैं कि जब भी नरेंद्र शर्मा को किसी काम के लिए फोन करते थे, तो वह खुद मौके पर आ जाते थे। जरूरत पड़ने पर समस्याओं के समाधान के लिए वे रातभर वार्ड में खड़े रहते थे। यही सेवाभाव पिंकी शर्मा की जीत का मुख्य आधार बना।
2. मेयर और 19 पार्षदों का साथ : नरेंद्र शर्मा के निधन के बाद से लगातार मेयर व पार्षदों की ओर से उनके परिवार की संभाल की जाती रही। उपचुनाव में जब पिंकी शर्मा ने चुनाव लड़ने का मन बनाया तो मेयर और पार्षदों ने खुलकर उनका समर्थन किया। 18 पार्षदों की बूथवाइज जनसंपर्क के लिए ड्यूटी लगी, जबकि मेयर गौतम सरदाना व वार्ड 19 के पार्षद जयवीर गुज्जर ओवरऑल इंचार्ज के रूप में काम देखते रहे।
3. प्रतिद्वंद्वी का महिला को कमजोर बताना : चुनाव से पहले उनके प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें महिला के रूप में कमजोर साबित करने की कोशिश की। प्रतिद्वंद्वी ने कहा था कि वह महिला है, इसलिए उतने काम नहीं करवा सकेगी, जितने वह पुरुष होने के कारण करवा सकेंगे। इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा और मतदाताओं ने पिंकी शर्मा को मजबूत साबित किया।
मेरी जीत पूरे वार्ड वासियों की जीत है। मेरे पति ने सदा ही वार्ड को परिवार मानकर उनकी दिन-रात सेवा की। पति के नक्शेकदम पर चलते हुए ही मैं अब पार्षद बनने के बाद क्षेत्र के विकास में कसर नहीं रहने दूंगी। मेयर व पार्षदों ने भी मेरा भरपूर सहयोग किया है। इस जीत के लिए सदैव हम वार्ड वासियों के ऋणी रहेंगे।
- पिंकी शर्मा, नवनिर्वाचित पार्षद, वार्ड 19
यह जीत वार्ड वासियों की स्व. नरेंद्र शर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। वार्ड 19 में पहले भी विकास कार्यों में कमी नहीं रही, अब आगे भी कोई कमी नहीं रहने देंगे।
- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम
कुल मतदाता - 8488
कुल पोल हुए वोट - 4242
महिलाओं के वोट पड़े - 1968
पुरुषों के वोट पड़े - 2274
पिंकी शर्मा को मिले वोट - 2587
सत्यवान पानू को मिले वोट - 1629
नोटा का प्रयोग करने वाले - 26