फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Husband murdered his wife due to suspicion on her character in Hisar

हिसारः पत्नी के चरित्र पर था शक, सिर पर मेज का पाया मार की हत्या, चार वर्षीय बेटे पर भी किया वार, खुद छत से कूदा

Fri, 01 Oct 2021 09:40 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Oct 2021 09:40 PM IST
सार

इटावा निवासी दीपक ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब पांच साल पहले इटावा निवासी कमलेश उर्फ सोनू के साथ हुई थी। कमलेश व उसकी बहन शिव नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। दीपक ने बताया कि सोनू उसकी बहन के चरित्र पर शक करता था। जिस कारण अक्सर झगड़ा करता था। कई बार पंचायत भी हुई। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी बहन की मकान मालकिन ने उसे फोन कर बताया कि दंपती में झगड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Husband murdered his wife due to suspicion on her character in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिलगेट एरिया के शिव नगर में गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक युवक ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी के सिर में टेबल का पाया मार दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी 30 वर्षीय कमलेश उर्फ सोनू ने अपने 4 साल के बेटे के सिर पर भी चोट मारी और खुद छत से कूद गया। मां-बेटे और आरोपी सोनू को उसके साले ने अस्पताल पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका नेहा के भाई दीपक के बयान पर आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार यूपी में इटावा निवासी दीपक ने बताया कि फिलहाल वह हिसार के शिव नगर में रहता है। उसकी बहन नेहा की शादी करीब पांच साल पहले इटावा निवासी कमलेश उर्फ सोनू के साथ हुई थी। कमलेश व उसकी बहन शिव नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। दीपक ने बताया कि सोनू उसकी बहन के चरित्र पर शक करता था। जिस कारण अक्सर झगड़ा करता था। कई बार पंचायत भी हुई। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी बहन की मकान मालकिन ने उसे फोन कर बताया कि दंपती में झगड़ा हो गया है।
विज्ञापन


इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो सोनू उसकी बहन को पीट रहा था। इसी दौरान सोनू ने नेहा के सिर में टेबल का पाया मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे वंश को भी घायल कर दिया और एक मंजिला मकान की छत से कूद गया। दीपक ने अपने दूसरे जीजा जयचंद के साथ मिलकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद नेहा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात करीब पौने तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। आरोपी सोनू कारपेंटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी-सामान लाया, फिर भी नहीं बनाई रोटी 
आरोपी सोनू ने बताया कि नेहा ने वीरवार सुबह रोटी नहीं बनाई थी। शाम को वह नेहा के साथ बाजार गया और सब्जी व अन्य सामान खरीदकर लाया। सोनू के अनुसार रात को फिर नेहा ने रोटी नहीं बनाई और मशीन चलाकर कढ़ाई करने लगी। रोकने पर कहासुनी हो गई। 

पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। - इंस्पेक्टर संदीप, मिलगेट थाना प्रभारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed