{"_id":"68ab5d570a0a0d75260bdb86","slug":"hus-senior-lab-assistant-hangs-himself-hisar-news-c-21-hsr1005-694991-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचएयू के सीनियर लैब असिस्टेंट ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचएयू के सीनियर लैब असिस्टेंट ने फंदा लगा दी जान
Mon, 25 Aug 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस निवासी व सीनियर लैब असिस्टेंट विनोद कुमार (50) ने शनिवार शाम को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सिविल लाइन थाना प्रभारी सतेंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विनोद कुमार अपनी पत्नी और 2 बच्चों सहित विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में रहते थे और कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे। उनके दोनों बेटे शनिवार को काम पर गए हुए थे। उनकी पत्नी शाम को घूमने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। विनोद कुमार घर पर अकेले थे। थोड़ी में जब उनकी पत्नी घर लौटी तो उन्होंने बरामदे में अपने पति को फंदे से लटके हुआ देखा। इस पर उन्होंने परिजनों को सूचित किया। रविवार को शव गृह में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हादसे में घायल भाजपा नेता के बेटे ने तोड़ा दम
हिसार। सड़क हादसे में घायल प्रोफेसर कॉलोनी निवासी भाजपा नेता के बेटे की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान पांचवें दिन शनिवार को मौत हो गई। सिटी थाने में तैनात एएसआई रणबीर ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी भाजपा नेता भीमसेन का छोटा बेटा 21 वर्षीय हर्ष 18 अगस्त को किसी काम से बाइक पर मिर्जापुर रोड की तरफ गया था। वह दोपहर को घर की तरफ आ रहा था। जीजेयू के सामने रोडवेज की बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से हर्ष के सिर पर गहरी चोट लगी थी। राहगीरों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे और उसे एक निजी अस्पताल में ले गए थे। दो दिन पहले परिजनों ने उसे शहर के दूसरे निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। घायल ने शनिवार रात को दम तोड़ दिया।