{"_id":"5883b4114f1c1b632af0038d","slug":"hu-rt-deen-hisar-loot-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएयू के पूर्व डीन से बाइकर्स झपट ले गए फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएयू के पूर्व डीन से बाइकर्स झपट ले गए फोन
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएयू के रिटायर्ड डीन डॉक्टर एके परूथी का बाइकर्स गैंग सपरा अस्पताल के पास मोबाइल फोन झपटकर ले गए। वारदात के वक्त परूथी सैर के लिए निकले थे और इसी दौरान किसी की कॉल आई तो वे फोन पर बात करते हुए चल रहे थे। वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक थे। मामले की शिकायत उन्होंने कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 15 निवासी एचएयू से रिटायर्ड डीन डॉ. एके परूथी ने बताया कि वे देर शाम को घर से सैर करने के लिए निकले थे। वे जैसे ही सपरा अस्पताल के पास पहुंचे तो मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। उन्होंने मोबाइल फोन निकाला और सुनने के लिए कान पर लगा लिया। इसी दौरान पीछे से बाइक पर तीन युवक आए और आते ही बाइक के पीछे बैठे युवक ने मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए। वे चिल्लाए भी मगर अंधेरा होने के चलते वे न तो बाइक नंबर देेख पाए और न ही युवकों का चेहरा पहचान पाए।