फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hu college hisar, college NSS fest, Sirsa

एनएसएस फेस्ट में कृषि महाविद्यालय ने जीते सबसे ज्यादा खिताब

Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hu college hisar, college NSS fest, Sirsa
HU - फोटो : Bureau
एचएयू के कृषि महाविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज एनएसएस फेस्ट में प्रश्नोत्तरी में कृषि महाविद्यालय कौल की टीम विजेता बनी। दूसरा स्थान एचएयू के कृषि महाविद्यालय को मिला। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य पेश कर कार्यक्रम का समां बांध दिया था।
विज्ञापन


फेस्ट के दूसरे दिन का शुभारंभ एचएयू के छात्र कल्याण निदेशक डॉ. डीपी नांदल ने किया। भाषण प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज की खुशबू प्रथम रही। दूसरा स्थान कृषि महाविद्यालय की ज्योत्सना रही। कविता पाठ प्रतियोगिता में जाट कॉलेज का कुलदीप को पहला स्थान मिला। एमएलबी कॉलेज भिवानी रोहिल्ला की नगिता को दूसरा स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में होम साइंस एचएयू की पूनम पहले स्थान पर रही। राजकीय कॉलेज की भारती दूसरे स्थान पर रही। पेटिंग में एचएयू होम साइंस की पारुल प्रथम रही। कृषि महाविद्यालय हिसार का विशाल द्वितीय रहा।
विज्ञापन


नाट्य लेखन में कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी का विपुल मित्तल प्रथम रहा। दूसरा स्थान जाट कॉलेज के राजन को मिला। रंगोली में एचएयू कृषि महाविद्यालय की टीम विजेता रहा। राजकीय कॉलेज हिसार की टीम दूसरे स्थान पर रही। जस्ट ए मिनट में कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी का अमनदीप पहले तथा जाट कॉलेज के कुलदीप-मनोज संयुक्त तौर पर दूसरे स्थान पर रहे। ड्रम साज में कृषि महाविद्यालय पहले तथा इंपीरियल कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। एकल गान में राजकीय कॉलेज की सुदेश प्रथम रही। कृषि महाविद्यालय हिसार की सिमरन व अमन कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह गान में कृषि महाविद्यालय प्रथम रहा। एकल नृत्य में राजकीय कॉलेज का अजय प्रथम रहा। होम साइंस कॉलेज की मनीषा व कृषि महाविद्यालय के महेंद्र मीणा द्वितीय रहे। समूह नृत्य वेस्टर्न में कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विजेता बना। समूह नृत्य फोक में कृषि महाविद्यालय कॉलेज प्रथम रहा। कोरियोग्राफी में कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विजेता बना। एनएसएस अधिकारी डॉ. भगत सिंह ने धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ. राज सिंह, डॉ. सतपाल, डॉ. दीपिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed