फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hopes shattered...waiting for facilities, 18 colonies out of the list

Hisar News: उम्मीदें ध्वस्त....सुविधाओं का इंतजार, 18 कॉलोनियां सूची से बाहर

Fri, 25 Apr 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 25 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hopes shattered...waiting for facilities, 18 colonies out of the list
हिसार। वर्षों से पानी-बिजली और सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे 18 कॉलोनियों के बाशिंदों को बड़ा झटका लगा है। शहरी क्षेत्र की 32 में से सिर्फ 14 कॉलोनियों को ही नियमित करने के लिए सरकार के पास भेजा गया है। मानकों पर खरा न उतरने के कारण 18 कॉलोनियों को नियमित करने की सूची से बाहर कर दिया है। करीब दो साल पहले 9 कॉलोनियों को नियमित किया गया था।
विज्ञापन

शहरी निकाय विभाग 32 अवैध कॉलोनियों की सूची नगर निगम को भेजी थी। नगर निगम ने इन कॉलोनियों का सर्वे करवाकर नक्शे तैयार करवाए और मंडलायुक्त को भेज दिया। मंडलायुक्त के स्तर पर इन कॉलोनियों का सत्यापन करवाया गया। इस दौरान 18 कॉलोनियां मानकों पर खरा नहीं उतरीं। इसके बाद इन कॉलोनियों को सरकार को भेजे वाली कॉलोनियों की सूची से हटा दिया।
विज्ञापन

क्या रहे कारण
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक जिन कॉलोनियों को सूची से हटाया है, उनमें रिहायश काफी कम थी और बड़ा एरिया खाली पड़ा है। इसके अलावा इन कॉलोनियों में ज्यादातर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस पर इन्हें फिलहाल नियमित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों को नियमित करने के लिए भेजा
टावर कॉलोनी एक्सटेंशन, चौधरी कॉलेानी, लक्ष्मी विहार व अन्य, बेनाम कॉलोनी (मास्टर कॉलोनी गांव सातरोड के सामने), बेनाम कॉलोनी घोड़ा फार्म रोड, बेनाम कॉलोनी सेक्टर 3 के पीछे, शिव कॉलोनी एक्सटेंशन (शिव कॉलोनी के साथ व जिंदल फैक्टरी के पास), शिव कॉलोनी एक्सटेंशन (शिव कॉलोनी के पीछे), स्वागत एन्क्लेव, अमरदीप कॉलोनी एक्सटेंशन, बेनाम कॉलोनी बालसमंद डिस्ट्रीब्यूटरी के साथ, बेनाम कॉलोनी हिसार से राजगढ़ रोड, बेनाम कॉलोनी गांव सातरोड के साथ, बीएचपी कॉलोनी एक्सटेंशन व अन्य।
इन कॉलोनियों को सूची से हटाया
लक्ष्मी विहार, सच खंड, सैनिक विहार, बेनाम कॉलोनी डीएचएस रोड से सातरोड कलां रोड, शगुन विहार, बेनाम कॉलोनी हिसार से बगला रोड, बेनाम कॉलोनी बगला रोड से गुरुद्वारा रोड, आदर्श कॉम्प्लेक्स, सैनिक विहार कॉलोनी, बेनाम कॉलोनी सातरोड से रायपुर रोड, बेनाम कॉलोनी हिसार डिस्ट्रीब्यूटरी के पास, बेनाम कॉलोनी जिंदल मॉडर्न स्कूल रोड, यूनिवर्सिटी विहार ईबीएस रोड हिसार, बेनाम कॉलोनी महाबीर कॉलोनी के पास, शिव कॉलोनी कैमरी से तोशाम रोड पार्ट एक, रामनगर एक्सटेंशन व सरस्वती विहार कॉलोनी।
डीटीपी के सर्वे में अवैध मिली थीं 56 कॉलोनियां
जिला नगर योजनाकार की तरफ से शहर में अवैध कॉलोनियों का सर्वे करवाया गया था। इस दौरान 56 कॉलोनियां अवैध मिली थीं। जिला नगर योजनाकार ने सर्वे रिपोर्ट सरकार के पास भेजी। इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय की तरफ से नगर निगम को 24 अवैध कॉलोनियों की सूची सत्यापन के लिए भेजी गई थी। नगर निगम ने इनका सत्यापन कर मंडलायुक्त के माध्यम से सूची सरकार को भिजवा दी थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने 9 कॉलोनियों को वैध किया था। इसके बाद मुख्यालय की तरफ को शेष 32 कॉलोनियों की सूची भी नगर निगम को भेज दी गई।


मंडलायुक्त के स्तर पर 32 में से 18 कॉलोनियों को सूची से हटा दिया गया है। शेष 14 कॉलोनियों का प्रस्ताव नक्शों सहित सरकार के पास भिजवा दिया गया है। - नीरज, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed