फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hooliganism of youth in Hisar threatened toll workers on Chandigarh Highway

टोल लिया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा: हिसार में युवकों की गुंडागर्दी, चंडीगढ़ हाइवे पर टोल कर्मियों को धमकाया

Wed, 01 Jan 2025 12:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 01 Jan 2025 12:15 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार में युवकों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए चंडीगढ़ हाइवे पर टोल प्लाजा कर्मियों को धमकाया। हाथ में लाठी डंडे लिए युवकों ने कर्मियों को कहा कि अगर टोल लिया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन
Hooliganism of youth in Hisar threatened toll workers on Chandigarh Highway
टोल प्लाजा कर्मियों को धमकाते युवक। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हिसार-चंडीगढ़ हाइवे पर स्थित बाडो पट्टी टोल प्लाजा पर कुछ युवक लाठी डंडे लेकर गुंडागर्दी दिखाई। टोल मैनेजर की शिकायत पर बरवाला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार की रात को करीब 11:30 के काले रंग की गाड़ी में सवार अज्ञात युवकों ने लाठी डंडे लहराते हुए टोलकर्मियों को धमकी दी। युवकों की गुंडागर्दी यही नहीं रुकी उन्होंने जबरदस्ती टोल पर लगा बूम बैरियर भी हटाया।

विज्ञापन


बाडो पट्टी टोल प्लाजा के जीएम वामन राठौर ने बरवाला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी टोल का संचालन करती है। 29 दिसंबर रात को जुगलान गांव से कुछ लोग तीन गाड़ियों में भरकर लाठी- डंडे लेकर टोल प्लाजा पर आए। टोल कर्मियों से अभद्रता करते हुए उन्हें मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां करीब 11:23 पर लेन संख्या 03, 04, 05 पर आई और उनमें सवार युवकों ने टोल प्लाजा पर ट्रैफिक रोक दिया। लाठी लेकर आए लोगों ने जबरदस्ती बूथ के बैरियर खोल दिए। धमकी देते हुए कहा कि जुगलान गांव की गाड़ियों को बिना आरसी दिखाए टोल से फ्री निकाला जाए। भविष्य में अगर ऐसा नहीं किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed