फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Home tax branch incharge and shopkeeper of Municipal Council arrested while taking bribe in Hansi

Hansi: रिश्वत लेते हुए नगर परिषद के गृह कर शाखा इंचार्ज व दुकानदार गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

Thu, 21 Mar 2024 03:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Mar 2024 03:51 PM IST
सार

सुमित के अनुसार इंचार्ज भूप सिंह ने उसके प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी में नाम दर्ज करवाने व जगह को ठीक करने के लिए 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसमें से एक हजार रुपये 19 मार्च को दे चुका था। बाकी के पांच हजार वीरवार को देने थे।

विज्ञापन
Home tax branch incharge and shopkeeper of Municipal Council arrested while taking bribe in Hansi
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी नगर परिषद के गृह कर शाखा इंचार्ज भूप सिंह व परिषद के बाहर चाय की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को एसीबी हिसार की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया। प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत के साथ दोनों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


कार्रवाई उमरा गेट के एक दुकानदार सुमित कथूरिया की शिकायत पर की गई। सुमित के अनुसार इंचार्ज भूप सिंह ने उसके प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी में नाम दर्ज करवाने व जगह को ठीक करने के लिए 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसमें से एक हजार रुपये 19 मार्च को दे चुका था। बाकी के पांच हजार वीरवार को देने थे। सुमित ने बताया कि वह यह रकम लेकर गृह कर शाखा में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर भूप सिंह ने उसे कार्यालय के बाहर बनी चाय की दुकान पर यह राशि रखने के लिए कहा। भूप सिंह के कहे अनुसार उसने यह राशि बाहर दुकान पर रख दी। सुमित ने बताया कि भूप सिंह के रिश्वत मांगने की वीडियो बना ली थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार से 5 हजार रुपये बरामद किए। वहीं भूप सिंह व चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदार धर्मवीर उर्फ नानू को गिरफ्तार कर लिया।

टीम द्वारा भूप सिंह व दुकानदार से पूछताछ भी कई गई। सुमित द्वारा बनाई गई वीडियो टीम को सौंपी गई। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में पार्षद व शहर के लोग वहां एकत्रित हो गए। इस दौरान लोगों ने एसीबी टीम के समक्ष परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों पर इस तरह के कामों में रिश्वत मांगने के आरोप लगाए। टीम ने उनसे इस मामले में सबूतों सहित कार्यालय में शिकायत लेकर आने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed